Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ladki Bahin Yojana: E-KYC के आखिरी 13 दिन, बंद हो जाएगी ₹1500 की सहायता, दूसरी बार बढ़ाई डेडलाइन

Ladki Bahin Yojana: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर। देरी पर 1500 रुपये की सहायता बंद होगी। महिला विभाग ने तुरंत प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 19, 2025 | 10:27 AM

लाडली बहन की ई-केवायसी ने बढ़ाई हलचल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की गई, तो हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की आर्थिक सहायता बंद कर दी जाएगी। ई-केवाईसी की समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल 13 दिन शेष हैं।

इसलिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी लाभार्थी महिलाओं से तुरंत ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। इस योजना के तहत जिले की आर्थिक रूप से कमजोर लाखों महिलाओं को बड़ा सहारा मिला है। हर महीने उनके बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि जमा होने से कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं।

ई केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य

हालांकि, योजना लागू करते समय कुछ पात्रता शर्तें तय की गई थीं, लेकिन जांच में सामने आया कि कुछ अपात्र महिलाएं भी इन शर्तों को नजरअंदाज कर योजना का लाभ ले रही थीं। इसी कारण अपात्र और फर्जी लाभार्थियों को बाहर करने के लिए ई केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। विभाग के अनुसार, जो महिलाएं पात्रता शर्तों का उल्लंघन कर लाभ ले रही हैं, उन्हें इस प्रक्रिया के बाद योजना से बाहर किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

नरनाला प्रकृति पर्यटन महोत्सव: कैलाश खेर और सलमान अली बिखेरेंगे सुरों का जादू; 15 से 17 फरवरी तक आयोजन

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

घोडेगांव में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत-एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

MHADA Lottery 2026: मुंबई में अपना घर पाने का सुनहरा मौका, 5000 किफायती घरों की लॉटरी जल्द; जानें पूरी डिटेल

ई-केवाईसी नहीं की तो लाभ से होंगी वंचित : महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने अब तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, वे 31 दिसंबर से पहले यह प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें। निर्धारित समय-सीमा के बाद ई-केवाईसी न कराने वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि किसी महिला को ई-केवाईसी कराने में कठिनाई आ रही है, तो वे संबंधित आंगनवाड़ी सेविका की सहायता ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें – 4000 करोड़ का बैंक घोटाला! चंद्रपुर में I&CI की छापेमारी से हड़कंप, 7 लाख फर्जी ट्रांजेक्शन उजागर

दूसरी बार बढ़ाई गई थी योजना की समय-सीमा

लाडली बहन योजना में फर्जी लाभार्थियों को हटाने के उद्देश्य से पहले ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया। इसके वावजूद कई महिलाओं को तकनीकी समस्याओं के कारण ई-केवाईसी कराने में दिक्कतें आ रही थी। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर प्रणाली में सुधार किया गया है और अब ई-केवाईसी की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी सेविकाओं को सौंपी गई है।

वे घर-घर जाकर लाभार्थी महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगी, ताकि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलता रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे समय रहते ई-केवाईसी पूरी कराएं और योजना का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त करें।

Ladki bahin yojana 1500 aid stop e kyc last date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Ladki Bahin Yojana
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.