Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: करडी गांव में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल प्रबंधन सुधारने की मांग

Jal Jeevan Mission: मोहाडी तहसील के करडी गांव में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सूखे जलस्रोत, जल जीवन मिशन की पाइपलाइन की खामियां और गोसीखुर्द बांध के जल प्रबंधन पर सवाल उठाए है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 19, 2026 | 01:38 PM

करडी गांव जल संकट- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Karadi Village Water Crisis: मोहाडी तहसील के करडी गांव में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। सरकारी स्तर पर जल प्रबंधन की खामियों और प्रकृति की मार के कारण गांव में पिछले छह दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। गांव को पानी उपलब्ध कराने वाला मुख्य जलस्रोत सूख जाने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। करडी गांव में पानी की समस्या वर्षों से बनी हुई है।

वर्षभर किसी न किसी कारण से जलापूर्ति प्रभावित होती रहती है। गांव के अधिकांश कुओं का पानी खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं है, इसलिए ग्रामीणों को खेतों और अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार स्वर्गीय शालिक राऊत (मुंढरी खुर्द) ने गांव के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु अपने खेत की जमीन दान में दी थी, जहां बनी कुएं से गांव में पानी की आपूर्ति की जाती थी।

करडी गांव में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

लेकिन गर्मी के दिनों में इस कुएं का जलस्तर काफी कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में राजेश राऊत के खेत स्थित कुएं से टैंकर के माध्यम से ग्राम पंचायत के कुएं में पानी डाला जाता था। इस वर्ष पर्याप्त वर्षा नहीं होने और धान की रोपाई शुरू होने से राजेश राऊत ने पिछले छह-सात दिनों से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया, जिससे ग्राम पंचायत के कुएं में भी पानी समाप्त हो गया और गांव की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा के किसानों का ₹329.72 करोड़ भुगतान अटका, धान बेचने के बाद भी नहीं मिला पैसा

Bhandara News: भंडारा में दुग्ध विकास योजना को बढ़ा समर्थन, 1,364 पशुपालकों ने किए 4,442 आवेदन

पुणे में एक जुड़वा बेटी का एडमिशन कराकर घर लौट रहा था टिपले परिवार, समृद्धि महामार्ग पर काल बना हादसा

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा: वर्धा में ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

गोसीखुर्द बांध संचालन पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने गोसीखुर्द बांध के संचालन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान वैनगंगा नदी में पानी आने के बावजूद बांध के कई गेट खोलकर पानी तेजी से छोड़ दिया जाता है। इससे नदी में जलस्तर लंबे समय तक नहीं टिक पाता और भूजल का पुनर्भरण नहीं हो पाता।

परिणामस्वरूप नदी किनारे स्थित अनेक कुएं भी सूख गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बारिश के दौरान आने वाले पानी को एक साथ छोड़ने के बजाय चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाए, ताकि नदी का जलस्तर बना रहे, भूजल रिचार्ज हो और आसपास के कुओं में पानी की उपलब्धता बनी रहे।

ये भी पढ़े: भंडारा में जर्जर सड़कों पर प्रदर्शन, सांसद प्रशांत पडोले ने गड्ढों में लगाए बेशर्म के पौधे

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन पर भी सवाल

करोड़ों रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नई पाइपलाइन पर भी गंभीर सवाल उठाए है। नई पाइपलाइन पुरानी व्यवस्था से भी बदतर साबित हुई है। पाइपलाइन का नेटवर्क सही तरीके से तैयार नहीं किया गया, जिससे कई गलियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अभियंताओं और ठेकेदार को भी यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कौन-सी पाइपलाइन किस क्षेत्र में बिछाई गई है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव, नलों पर वाल्व लगाने सहित कई प्रयोग किए गए, लेकिन इसके बावजूद गांव के अंतिम हिस्सों तक पानी नहीं पहुंच सका।

गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा

कान्हलगांव नदी किनारे बनाई गई जलापूर्ति योजना के कुएं में इन दिनों गंदा और मटमैला पानी आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह पानी लोगों को पिलाया गया तो संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। इसी कारण इस स्त्रोत से भी फिलहाल जलापूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करने, जल जीवन मिशन की तकनीकी खामियों की जांच कराने तथा गोसीखुर्द बांध के जल प्रबंधन में सुधार करने की मांग की है।

Karadi village mohadi drinking water crisis jal jeevan mission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 01:38 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Jal Jeevan Mission
  • Wardha News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.