सावरी के श्रीराम मंदिर में मातृ-पितृ पूजन संपन्न; चैत्र नवरात्रि पर बच्चों ने लिया माता-पिता का आशीर्वाद
चैत्र नवरात्रि पर श्रीराम मंदिर में मातृपितृ पूजन का आयोजन, बच्चों ने श्रद्धा से माता-पिता का पूजन किया।
Bhandara Chaitra Navratri News: जवाहर नगर सावरी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
श्री योग वेदांत सेवा समिति, भंडारा के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिपूर्वक पूजन किया। बच्चों ने श्रद्धा भाव से आरती उतारकर आशीर्वाद लिया, जिससे कई भावुक क्षण देखने को मिले और अभिभावकों की आंखें नम हो गईं।
इस अवसर पर नागपुर से आए राहुल घोडसे ने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि माता-पिता का सम्मान और सेवा ही सच्चे संस्कारों की पहचान है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष जयगोपाल सिंह, सहसचिव अमित वसानी सहित अभय राजपूत, रमन खन्ना, कैलाश सोनी, स्वप्निल विश्वकर्मा, गौरी खन्ना, राधेश्याम लांजेवार, प्रदीप आचार्जी, दिवाकर वराठे और समिति के अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति, भंडारा के साधकों ने सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया।
