Bhandara News: आईपीएल के मैच शुरू होते ही क्षेत्र में सट्टेबाजों का गिरोह सक्रिय हो जाता है. इन सट्टेबाजों के चक्कर में युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा बर्बाद हो रही है. कई युवा सट्टा हारने के बाद फिर से उसकी रिकवरी करने के लिए कर्ज लेकर सट्टा लगाते हैं. इससे एक तरफ जहां सट्टेबाजों के चक्कर में पड़कर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, वहीं दूसरी ओर सट्टा लेने वाले हर दिन मालामाल हो रहे हैं. सट्टे के इस खेल में कोई एक झटके में कंगाल हो रहा है तो कोई मालामाल हो रहा है. शहर के अनेक अभिभावकों को यह भी पता नहीं है कि उनके बच्चे लाखों के कर्ज में डूबे हुए हैं.
वर्तमान समय में युवा पीढ़ी कम समय में अधिक रुपये कमाने के चक्कर में अपने घर की जमा पूंजी गवां रहें हैं और फिर अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं. आगे चलकर इन युवाओं द्वारा आत्महत्या करने का निर्णय लिया जाता है. जिले में अब तक अनेक युवाओं द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.
अभिभावकों द्वारा ध्यान देने की आवश्यकताइस बर्बादी के शौक की रोकथाम के लिए प्रत्येक माता पिता ने युवा पीढ़ी को इस दिशा में जाने से रोकने की दिशा में सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है, अन्यथा निश्चित तौर पर यह आने वाले समय के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, यदि समय रहते इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी तो निश्चित ही युवा पीढ़ी कम समय में अधिक रुपये कमाने के चक्कर में बर्बाद हो जाएगी.
इसकी रोकथाम के लिए सबसे पहले अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और रोजगार की दिशा में ध्यान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए. खेल को केवल खेल के नजरिये से देखेअभिभावक अपने बच्चों को इन सब खेल में ध्यान नहीं देने की बात कहे तो कहीं न कहीं इन सब चीजों को बढ़ाने से रोक सकते हैं. युवा पीढ़ी से निवेदन करे कि वह खेल को केवल खेल के नजरिये से देखे और कुछ सीखें पुलिस प्रशासन ने युवा पीढ़ी से अपील की गई है कि, वह IPL सट्टे के चक्कर में नहीं पड़े एवं अपने बेहतर भविष्य के लिए बेहतर ढंग से पढ़ाई और रोजगार की दिशा में ध्यान दें.