पवनी बस स्टैंड पर यात्री शेड और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराएं, नागरिकों ने आगार प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Pawani Bus Stand News: पवनी एसटी बस स्थानक के मुख्य द्वार पर यात्री शेड और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नागरिकों ने आगार प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
Pawani bus stan (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Drinking Water Facility News: पवनी शहर स्थित एसटी बस स्थानक के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने यात्रियों के लिए बस शेड यात्री निवारा तथा पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर तहसील के नागरिकों ने आगार प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में इस स्थान पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि एसटी बसें मुख्य द्वार के सामने रुकती हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं, विद्यार्थी और बुजुर्ग बस की प्रतीक्षा करते हैं। बावजूद इसके वहां यात्रियों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही धूप व बारिश से बचाव हेतु कोई शेड उपलब्ध है। इसके कारण यात्रियों को सड़क किनारे तेज धूप, बारिश और अन्य मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में खड़ा रहना पड़ता है।
स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए
नागरिकों ने यह भी कहा कि बसों के सड़क पर रुकने और यात्रियों की भीड़ के कारण यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए संबंधित प्रशासन को तत्काल स्थल निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। यात्रियों को राहत देने की अपील ज्ञापन में मांग की गई है कि विधायक निधि, सांसद निधि, नगर परिषद निधि अथवा नगराध्यक्ष निधि के माध्यम से इस स्थान पर यात्री शेड का निर्माण किया जाए तथा यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
नागरिक उपस्थित
नागरिकों ने लोकप्रतिनिधियों से भी जनहित को ध्यान में रखते हुए निधि का उचित उपयोग कर यात्रियों को राहत देने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने वालों में धनराज उपरीकर, संजय पुरी वैकुंठे, गोलू कहू, महादेव लिचडे, प्रशांत उरकुडकर, अमोल बानाईत, अंकुश देशमुख सहित तहसील के अनेक नागरिक शामिल थे।
