तुमसर में विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर कुसुम कांबले ने साझा किए विचार
International Women's Day 2026: राजूभाऊ निखाड़े अर्बन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी, भंडारा की शाखा में विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Bhandara News: विश्व महिला दिवस के अवसर पर राजूभाऊ निखाड़े अर्बन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी, भंडारा की स्थानीय शाखा में विश्व महिला दिवस पर शाखा में केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की जनरल मैनेजर शारदा निखाड़े ने की. उन्होंने उपस्थित महिला कर्मचारियों एवं एजेंट्स को महिला दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि, महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से समाज में सम्मान जनक स्थान हासिल किया गया है.
उन्होंने यह भी बताया कि महिला कर्मचारियों एवं एजेंट्स ने संस्था की तरक्की में अहम योगदान दिया है. इस अवसर पर पूर्व पंस सभापति कुसुम कांबले, चांदनी गभने, संतोषी राजपूत, माधुरी कहालकर उपस्थित थीं.
कांबले ने मार्गदर्शन करते हुए महिला सक्षमीकरण पर अपने विचार रखे, उन्होंने समाज के विकास के लिए क्रेडिट संस्था के काम की भी सराहना की. इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राजू निखाडे द्वारा शाखा की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूनम लांजेवार, अंबिका साठवणे, रिया तितिरमारे, राजेश्री अगाशे, रंजना मते के साथ ही शाखा के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
