Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में पिता ने बेटे उतारा मौत के घाट, पैसे के लिए हुए विवाद के बाद कुल्हाड़ी से की हत्या

भंडारा में जन्मदाता पिता ने अपने ही बेटे को बड़ी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात 10 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे के दौरान भंडारा जिले के ग्राम रोंघा में हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 10, 2024 | 10:47 PM

हत्या के बाद गांव पहुंची पुलिस व ग्रामीण (इनसेट: मृतक एकनाथ)

Follow Us
Follow Us:

भंडारा: भंडारा में जन्मदाता पिता ने अपने ही बेटे को बड़ी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात 10 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे के दौरान भंडारा जिले के ग्राम रोंघा में हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई। मारे गया बेटा गोवर्धन नगर तुमसर निवासी एकनाथ धनराज ठाकरे (34) है। एकनाथ किसी काम के सिलसिले में अपने पैतृक गांव आया था। इस दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर उसका पिता धनराज डोमा ठाकरे (58) के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के बाद निर्दयी पिता ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर वार कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोबरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के रूप में पिता को गिरफ्तार कर लिया। पंचनामे की कार्रवाई के बाद मृतक एकनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए तुमसर के सुभाषचंद्र बोस उपजिला अस्पताल में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:- मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का निधन

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप; बेटे-बहू ने मिलकर मां को ही पीटा, थाने में दर्ज हुआ मामला

गड़चिरोली में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला

भंडारा में पारिवारिक कलह में गुस्साए पति ने तलवार से किया पत्नी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

गांव में तनाव का माहौल

रोंघा के मुख्य बाजार चौराहे पर हुई हत्या की इस वारदात से गांव में तनाव का माहौल निर्माण हो गया है। घटना होते ही स्थानीय लोग ठाकरे के घर परिसर में जमा हो गए। मौके पर जिला पुलिस की टीम भी पहुंची। घर के अंदर मृत बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। आरोपी पिता भी अपने किए पर शर्मिंदगी का अहसास कराते हुए वहीं बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:- भंडारा बस स्टैंड पार्किंग में पेट्रोल चोरी का भंडाफोड़

मृतक जल संरक्षण विभाग में था कार्यरत

मृतक एकनाथ ठाकरे मृदा एवं जल संरक्षण विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत था। यह विभाग तुमसर में लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। इसलिए वर्तमान में वह और उसका परिवार तुमसर शहर के गोवर्धन नगर में रह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आर्थिक रूप से तंगहाल था और आरोपी पिता से हमेशा पैसों के लिए विवाद करता रहता था।

पेशे से दर्जी आरोपी पिता धनराज अपने बेटे के पैसे मांगने और विवाद करने से खासा परेशान हो गया था। बताया जाता है शनिवार को भी उनके बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ गया कि पिता ने आपा खो दिया और आवेश में आकर बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी।

In bhandara a father killed his son with an axe after a dispute over money

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 10:47 PM

Topics:  

  • Family Disputes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.