गोसीखुर्द बांध में 15.34 लाख के कथित फर्जी काम का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Gosikhurd Dam Alleged Scam: भंडारा के गोसीखुर्द बांध विभाग में 15.34 लाख रुपये के कथित फर्जी काम और निविदा विज्ञापन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
gosikhurd dam 15 34 lakh alleged fake work scam bhandara
गोसीखुर्द बांध घोटाला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोसीखुर्द बांध की मिट्टी की दीवार पर घास हटाने और स्पिलवे गैलरी में लीच मटेरियल चढ़ाने के काम में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

  • गोसीखुर्द चौक से राजीव गांधी स्मृति स्मारक तक के काम का विज्ञापन शासनमान्य समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।

  • विदर्भ युवा क्रांति संगठन ने कार्यकारी अभियंता और अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bhandara Gosikhurd Dam: गोसीखुर्द बांध विभाग में 15.34 लाख रुपये के कथित फर्जी काम और विज्ञापन प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विदर्भ युवा क्रांति संगठन ने आक्रामक रुख अपनाया है। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष हर्षल दुर्योधन वाघमारे ने पत्रकार परिषद में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

हर्षल वाघमारे ने आरोप लगाया कि गोसीखुर्द बांध की मिट्टी की दीवार पर उगी घास तथा स्पिलवे की गैलरी में लीच मटेरियल चढ़ाने के काम के नाम पर 15.34 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया है, जबकि इस काम में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने इस पूरे काम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

सरकारी राशि का दुरुपयोग

इसके अलावा गोसीखुर्द चौक से राजीव गांधी स्मृति स्मारक तक के काम की निविदा संबंधी विज्ञापन शासनमान्य समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं कर अन्य समाचार पत्र में प्रकाशित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। संगठन का आरोप है कि इस प्रक्रिया में शासन के नियमों और निर्णयों का उल्लंघन कर कथित फर्जी बिलों के माध्यम से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।

gosikhurd dam 15 34 lakh alleged fake work scam bhandara
छठ पर नागपुर रेलवे स्टेशन बना मिनी बिहार, गूंजते पारंपरिक गीत और भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा

दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

संगठन की ओर से कार्यकारी अभियंता, गोसीखुर्द बांध विभाग तथा अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की गहन जांच की मांग की गई है। संगठन ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका की जांच कर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में दोषियों के खिलाफ आपराधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।

साथ ही विज्ञापन प्रक्रिया और संबंधित बिलों की भी बारीकी से जांच की जाए। इस पत्र परिषद में संगठन के शहर अध्यक्ष दिलीप देशमुख तथा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विक्रांत भालाधरे उपस्थित थे। वाघमारे ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

gosikhurd dam 15 34 lakh alleged fake work scam bhandara
गोकुल दूध संघ विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

सात दिनों से आमरण अनशन, अधिकारियों ने नहीं ली सुध

  • इस मामले की जांच की मांग को लेकर विदर्भ युवा क्रांति संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह टाक 4 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं।

  • संगठन के अनुसार, सात दिन बीत जाने के बावजूद विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी की सुध नहीं ली और न ही उनसे बातचीत की।

  • हर्षल वाघमारे ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले में प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होना चिताजनक है।