Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाखनी में किसानों ने किया ताला ठोको आंदोलन,  8 दिनों के भीतर लिमिट उपलब्ध कराने का आश्वासन

लाखनी में किसानों ने बकाया भुगतान और कर्जमाफी के लिए ताला ठोको आंदोलन किया। प्रशासन ने 8 दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

  • Author By Md. Salam | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 15, 2026 | 06:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: किसानों के बकाया भुगतान और कर्जमाफी के ज्वलंत मुद्दों को लेकर बुधवार को लाखनी तहसील कार्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. छत्रपति शिवाजी महाराज किसान संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ताला ठोको आंदोलन किया. इस आंदोलन की गूंज तब और तेज हो गई जब सरपंच संगठन ने भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का ऐलान कर दिया.आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है.

यदि अगले 7 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान और कर्जमाफी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो पूरे भंडारा जिले में चक्काजाम किया जाएगा और जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. किसानों की मुख्य पीड़ा सरकार की ओर से धान खरीद की लिमिट और तकनीकी अड़चनों को लेकर है, जिसके कारण हजारों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. सरपंच संगठन के अध्यक्ष शरद इटवले ने मौके पर पहुंचकर कहा कि गांव का विकास किसानों की खुशहाली पर निर्भर है, इसलिए सरपंच पूरी तरह उनके साथ हैं.

इस विरोध प्रदर्शन में किसान संगठन के अध्यक्ष धनंजय लोहबरे, सुरेश बोपचे, दिनेश वासनिक, सीताराम डोंगरवार, मदन बांते, अनिल तिजारे, उमेश पडोले और विनोद कोहाडकर सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. प्रशासन के लिए अब यह 8 दिन की समय सीमा किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी.बाक्सतहसीलदार घावटे किया आश्वस्तस्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार शीतल घावटे ने आंदोलनकारियों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की.

सम्बंधित ख़बरें

173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न

ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि अगले 8 दिनों के भीतर संबंधित लिमिट उपलब्ध करा दी जाएगी. प्रशासन के इस ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में वादे पूरे नहीं हुए, तो आंदोलन और भी उग्र स्वरूप धारण करेगा.

Farmers launched lock down movement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 06:06 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.