Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहाडी में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,50-55 वर्ष के व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं

मोहाडी में नाले में मिला 50-55 वर्ष का अज्ञात शव, पहचान नहीं हो सकी। पुलिस जांच में जुटी है।

  • Author By Md. Salam | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 13, 2026 | 08:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: मोहाडी न्यायालय के पीछे स्थित नाले में सोमवार 13 अप्रैल शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार, मोहाडीतुमसर मार्ग पर न्यायालय के पीछे बहने वाले नाले में पानी भरा हुआ है, जिसमें यह शव तैरता हुआ पाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि माथे की त्वचा उखड़ी हुई पाई गई है. यह घटना दुर्घटना है या किसी प्रकार की आपराधिक वारदात, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. इस मामले की जांच थाना प्रभारी सुरेंद्र बेलखेडे के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार मुकेश भोंगाडे और हेड कॉन्स्टेबल बालकृष्ण पाठक द्वारा की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षक के खाते से ऑनलाइन 96 हजार उड़ाए धाणमगांव रेलवे की घटना, साइबर सेल में की शिकायत

विदर्भ में अकोला का तापमान सबसे आगे, तपने लगा शहर, 43.8 डिसे पर पहुंचा तापमान, दोपहर को सूनी पड़ी थी सड़कें

गड़ा सोना निकालने के नाम पर ठगी, वृद्धा ने थाने में दी शिकायत, 4 पर मामला दर्ज

वॉट्सएप ग्रुप के जरिए ब्लैकमेलिंग, 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो निकालने का आरोप, सांसद बोंडे ने की शिकायत

Body of an unknown person found in a drain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 07:03 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.