भंडारा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज: 2.79 लाख गणना प्रपत्र वितरित, 27.64% कार्य पूरा
Bhandara Voter List: भंडारा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत 2.79 लाख मतदाता गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। अभियान की प्रगति 27.64% तक पहुंची, प्रशासन ने सही जानकारी देने की अपील की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Voter List Update (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Voter Verification: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत भंडारा जिले में मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी आई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 2 लाख 79 हजार 357 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही अभियान की कुल प्रगति 27.64 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
2.79 लाख गणना प्रपत्रों का वितरण
निर्वाचन विभाग द्वारा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिले में कुल 10 लाख 10 हजार 788 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 2.79 लाख से अधिक मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 9,627 भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 9,596 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।
वोटर वेरिफिकेशन अभियान जारी
प्रशासन का कहना है कि अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति की बात करें तो तुमसर विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है, जहां 48.71 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। इसके बाद भंडारा (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 19.28 प्रतिशत तथा साकोली विधानसभा क्षेत्र में 17.41 प्रश वितरण कार्य पूरा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार में आफत की बारिश: टापू बने ‘स्मार्ट सिटी’ के इलाके, हाईवे ठप, वैतरणा नाला उफान पर, लोग घरों में कैद
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री
वर्धा बैंक घोटाला: EOW ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, 25 लोगों के बयान दर्ज
सही जानकारी दें वोटर
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सावनकुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्राप्त गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर निर्धारित समय के भीतर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को जमा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। प्रशासन का उद्देश्य अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा कर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित करना है।
