साकोली में किसान के खेत से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी, 27 हजार रुपये का नुकसान

Farmer Theft Case: भंडारा जिले के साकोली में किसान के खेत से 27,300 रुपये का सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी हो गया, जबकि पवनी में खेत के पानी के विवाद को लेकर बाप-बेटे पर हमला किया गया।
bhandara sakoli motor pump theft pawani water dispute attack 2026
Submersible Pump (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sakoli Motor Pump Theft: साकोली थानांतर्गत वांगी परिसर में एक किसान के खेत से अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल मोटर पंप, केबल और रस्सा चोरी कर ली। वांगी निवासी किसान कृष्णा दाजी पिसे 58का वांगी परिसर में खेत है। उन्होंने अपने खेत के बोरवेल में सिंचाई के लिए एक सबमर्सिबल मोटर पंप लगा रखा था।

घटना 24 जून की शाम 7 बजे से 25 जून के दोपहर 1 बजे के दरम्यान की है। इस दौरान अज्ञात चोर ने सूनेपन का फायदा उठाकर खेत में प्रवेश किया और बोरवेल से मोटर पंप की चोरी कर ली। अज्ञात चोर खेत से कुल 27,300 रुपये का माल समेटकर रफूचक्कर हो गया। साकोली पुलिस ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर साकोली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।

पानी के विवाद में बापबेटे पर हमला

थानांतर्गत शिवनाला में पैतृक खेत के पानी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। फरियादी दिगांबर लक्ष्मण देशमुख 38 और आरोपी सुभाष रामा देशमुख 50 व कपिल सुभाष देशमुख 26 आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही गांव में रहते हैं।

दोनों पक्षों की पैतृक कृषि भूमि का आपस में हिस्सा बंटवारा हो चुका है और दोनों के खेत एक-दूसरे से सटे हुए हैं। घटना 25 जून की शाम करीब 6 बजे की है। फरियादी दिगांबर देशमुख अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता लक्ष्मण देशमुख के साथ घर के सामने बैठे थे।

भंडारा में चोरी और मारपीट की दो घटनाएं

इसी दौरान आरोपी सुभाष और कपिल वहां पहुंचे। खेत का पानी लेने की बात को लेकर आरोपियों ने बुजुर्ग लक्ष्मण देशमुख से विवाद शुरू कर दिया और दोनों ने मिलकर उन्हें लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे दिगांबर ने जब आरोपियों से कहा कि वे उनके बुजुर्ग पिता को क्यों मार रहे हैं, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग मामले

इस दौरान आरोपी सुभाष ने हाथ-मुक्कों से और आरोपी कपिल ने लाठी से दिगांबर के सिर पर पीछे की तरफ जोरदार वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर दोबारा खेत से पानी लेने दिया, तो वे उन्हें जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। घटना के बाद घायल दिगांबर को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल पवनी ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। फरियादी के बयान के आधार पर पवनी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com