Operation Wash Out: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 मामले दर्ज, 6.69 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
Illegal Liquor Raid: भंडारा पुलिस के 'ऑपरेशन वॉश आउट' के तहत अवैध शराब ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एक ही दिन में 44 मामले दर्ज कर 6.69 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।
- Written By: केतकी मोडक
भंडारा पुलिस ने अवैध शराब जब्त किया (सोर्स - फोटो नवभारत)
Bhandara Joint Action Liquor Smuggling: भंडारा जिला पुलिस दल ने जिले के भीतर पैर पसार चुके अवैध शराब के काले कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एक बेहद आक्रामक और व्यापक रणनीतिक कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से समूचे जिले में ‘ऑपरेशन वॉश आउट’ नामक एक विशेष खोजी अभियान की शुरुआत की गई है।
इस सुनियोजित मुहिम के तहत जिले के अलग-अलग इलाकों में एक ही समय पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध शराब के निर्माताओं, विक्रेताओं और अंतर-जिला तस्करों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि समाज में अशांति फैलाने वाले और युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले इन अवैध धंधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस बल ने अब पूरी तरह कमर कस ली है।
रणनीतिक नाकेबंदी और चौतरफा दबिश से पस्त हुए माफियाओं के हौसले
इस विशेष अभियान की सफलता का मुख्य श्रेय भंडारा पुलिस विभाग के विभिन्न विंग्स के बीच के बेहतरीन तालमेल को जाता है। मुहिम को अंजाम देने के लिए जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों, सभी थानों के प्रभारी अधिकारियों और स्थानीय अपराध शाखा यानी एलसीबी की विशेष टीमों ने आपस में खुफिया जानकारी साझा की। इसके बाद एक मजबूत रणनीति के तहत शहरी और ग्रामीण अंचलों में बने संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ धावा बोला गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
इस चौतरफा घेराबंदी के कारण शराब माफियाओं को संभलने या माल छिपाने का मौका ही नहीं मिला। केवल एक दिन के भीतर की गई इस अभूतपूर्व कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत अलग-अलग पुलिस थानों में कुल 44 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, जिससे तस्करों के हौसले पूरी तरह पस्त हो गए हैं।
लाखों का माल जब्त और अवैध भट्टियों को किया गया नेस्तनाबूद
पुलिस की टीमों ने जब नदी किनारों, घने जंगलों और ढाबों पर दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक और कच्चा माल बरामद हुआ। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 6 लाख 69 हजार 20 रुपये मूल्य की अवैध शराब और निर्माण सामग्री अपने कब्जे में ली है। इसमें से विभिन्न अवैध अड्डों पर चल रही हाथभट्टी की शराब और उसे तैयार करने वाला रसायन तथा उपकरण जब्त किए गए, जिनकी कीमत 6,54,850 रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें:- पुणे में सजेगा100वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन, 2027 में 28 से 31 जनवरी तक होगा आयोजन
इसके साथ ही वाहनों के जरिए अवैध रूप से परिवहन की जा रही और गुपचुप बेची जा रही 14,170 रुपये मूल्य की देशी और नामी कंपनियों की अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने जिले के भीतर अवैध शराब की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।
