Bhandara Paddy Procurement: भंडारा में रबी धान खरीदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, खरीफ के आंकड़ों के करीब पहुंची
Rabi Paddy Procurement: भंडारा जिले में रबी सीजन 2025-26 के दौरान 28.93 लाख क्विंटल धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। यह आंकड़ा खरीफ सीजन के बेहद करीब पहुंच गया है। 30 जून तक खरीदी जारी रहेगी।
Paddy Purchase (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिय)
Bhandara Paddy Procurement: भंडारा जिला पणन विभाग के अंतर्गत रबी सीजन 202526 के तहत जिले के 266 केंद्रों पर धान खरीदी की प्रक्रिया जोरों पर है। 19 जून तक जिले में कुल 28,93,068.11 क्विंटल धान की खरीदी पूरी हो चुकी है। इस बार शासन की ओर से जिले के लिए 31,73,652 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य लिमिट निर्धारित किया गया है।
जिले के इतिहास में रबी के मौसम में पहली बार इतनी बड़ी लिमिट दी गई है, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह लक्ष्य पूरा हो पाएगा दरअसल, धान खरीदी की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है और अब भी जिले के करीब 10,620 किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। यदि ये सभी किसान बचे हुए दिनों में धान बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंचते हैं, तो प्रशासन को एक बार फिर लिमिट बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
भंडारा में रबी धान खरीदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
खरीफ की बुआई का सीजन भी शुरू हालांकि, अब समय बेहद सीमित बचा है और खरीफ की बुआई का सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि न तो अब दोबारा लिमिट बढ़ाई जाएगी और न ही धान खरीदी का मौजूदा लक्ष्य पूरा हो पाएगा। इसके बावजूद, इस बार रबी सीजन 202526 में धान की रिकॉर्डतोड़ खरीदी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
अगर पिछले साल के रबी सीजन 202425 की बात करें, तो उस समय 22,40,643.11 क्विंटल धान खरीदा गया था। इस लिहाज से पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 6,52,424.16 क्विंटल अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।
खरीफ के आंकड़ों के करीब पहुंची
रबी में हुई रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी आमतौर पर यह माना जाता है कि खरीफ के मौसम में भरपूर बारिश के कारण बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। इसके विपरीत, रबी के मौसम में केवल वही किसान धान की फसल लेते हैं, जिनके पास सिंचाई के पुख्ता साधन उपलब्ध होते हैं। यही वजह है कि रबी सीजन में धान की उपज हमेशा कम होती है।
लेकिन इस साल भंडारा जिले में नजारा बिल्कुल उलट दिखाई दे रहा है। इसी साल खरीफ सीजन के दौरान जिले में 31,57,313.79 क्विंटल धान खरीदा गया था, जबकि रबी के इस चालू सीजन में अब तक 28,93,068.11 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।
खरीफ और रबी सीजन की तुलना करें तो रबी में अब सिर्फ 2,64,245.68 क्विंटल धान कम खरीदा गया है, जबकि खरीदी प्रक्रिया के अभी 10 दिन और बचे हैं। रबी सीजन में हुई इस रिकॉर्डतोड़ खरीदी के पीछे एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि खरीफ सीजन के दौरान जो धान केंद्रों और किसानों के पास बिना बिका पड़ा रह गया था, उसे भी इस बार रबी के खाते में खपाया गया है।
