- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Paddy Crop Weed Infestation Farmers Crisis Expensive Pesticides Failure
भंडारा जिले में धान की फसल पर खरपतवार का कहर, महंगी दवाएं बेअसर, मजदूरी बनी बड़ा संकट
Bhandara Agriculture News: भंडारा में ग्रीष्मकालीन धान की फसल पर खरपतवार का संकट बढ़ रहा है। महंगी दवाओं का असर नहीं, किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

Bhandara Farmer Crisis News: भंडारा जिले में ग्रीष्मकालीन धान की फसल पर खरपतवार का गंभीर संकट मंडरा रहा है। खेतों में तेजी से फैल रहे खरपतवार ने फसल की वृद्धि को रोक दिया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि धान की फसल अपेक्षित ऊंचाई तक भी नहीं पहुंच पा रही है। किसानों ने बाजार में उपलब्ध महंगे खरपतवार नाशकों का बड़े पैमाने पर छिड़काव किया, लेकिन इस बार ये रसायन असरहीन साबित हो रहे हैं।
हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद परिणाम न मिलने से किसानों का निवेश डूबता नजर आ रहा है। रासायनिक उपाय विफल होने के बाद अब किसानों के पास पारंपरिक निराई का ही सहारा बचा है। एक हेक्टेयर खेत में खरपतवार साफ कराने के लिए 10 से 12 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है।
मजदूरों की कमी और बढ़ती दिहाड़ी ने छोटे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। तेज धूप में काम के बावजूद खेत पूरी तरह साफ नहीं हो पा रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
Missing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
बुनियादी सुविधाओं की भी मार
किसान सिर्फ खरपतवार से ही नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं की कमी से भी जूझ रहे हैं। हाल की आंधी में कई खेतों के सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं नहरों का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंचने से खेत सूखने लगे हैं। खरीफ सीजन में नुकसान झेलने के बाद किसानों को रबी फसल से उम्मीद थी, लेकिन बढ़ती लागत और घटते उत्पादन की आशंका ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
कृषि विभाग पर सवाल
फसल संकट के बीच किसानों को कृषि विभाग से किसी ठोस मार्गदर्शन या राहत की उम्मीद थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। किसानों ने मांग की है कि विभाग जल्द सर्वे कर तकनीकी सलाह और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए। समय रहते समाधान नहीं होने पर जिले के किसानों के एक बार फिर कर्ज के जाल में फंसने का खतरा बढ़ गया है।
Bhandara paddy crop weed infestation farmers crisis expensive pesticides failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














