भंडारा में धान की फसल का नुकसान जांचेगा प्रशासन, कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

Crop Damage Survey: भंडारा में बारिश के लंबे अंतराल और कीट प्रकोप से प्रभावित धान की फसल का कलेक्टर सावन कुमार ने खेतों में पहुंचकर जायजा लिया और नुकसान का सर्वे कर पंचनामा करने के निर्देश दिए।
bhandara paddy crop damage collector field inspection
भंडारा कलेक्टर खेत निरीक्षण(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Collector Field Inspection: बारिश में लंबे अंतराल के कारण धान की फसल की वृद्धि प्रभावित हुई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तुडतुडा और तना छेदक कीट के प्रकोप से किसान परेशान हैं। स्थिति की वास्तविक जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी सावन कुमार ने आंधलगांव मंडल के पालडोंगरी और जाम क्षेत्र के खेतों का दौरा कर धान की फसल का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए फसल की मौजूदा स्थिति, सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी और कीट नियंत्रण को लेकर आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल नुकसान का सटीक सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों में पंचनामा की कार्रवाई तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए।

bhandara paddy crop damage collector field inspection
विश्व रेबीज दिवस: छत्रपति संभाजीनगर में रेबीज टीकाकरण अभियान, 30 पालतू पशुओं को लगा मुफ्त टीका

किसानों की जानी समस्याएं

जिलाधिकारी सावन कुमार ने आंधलगांव के किसान शंकर मेश्राम के खेत में पहुंचकर धान की फसल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जाम के किसान दिवाकर बोरकर के खेत में भी फसल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बारिश में आए लंबे अंतराल से धान की वृद्धि पर पड़े प्रभाव, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता तथा तुडतुडा और तना छेदक कीट के प्रकोप से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से ली गई।

किसानों ने भी फसल की मौजूदा स्थिति, सिंचाई की समस्याओं और कीट नियंत्रण के लिए आवश्यक उपायों को लेकर जिलाधिकारी से चर्चा की। जिलाधिकारी द्वारा खेतों में पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने से किसानों की समस्याओं और फसल पर आए संकट की गंभीरता को समझने में प्रशासन को मदद मिली।

bhandara paddy crop damage collector field inspection
सूखा राहत का इंतजार कर रहे नासिक के किसान, दीपिका चव्हाण ने दिवाली से पहले सरकार से कार्रवाई की मांग की

नुकसान का सर्वेक्षण कर पंचनामा करने के निर्देश

खेतों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फसल नुकसान का सटीक सर्वेक्षण करने तथा आवश्यकता के अनुसार नुकसान के पंचनामे तत्काल पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी सावन कुमार ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बारिश में आए अंतराल और कीट प्रकोप के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को शासन के नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास, सहायक कृषि अधिकारी अक्षय बागडे, के. बी. लांजेवार, पटवारी विनोद भावे सहित संबंधित अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com