विश्व रेबीज दिवस: छत्रपति संभाजीनगर में रेबीज टीकाकरण अभियान, 30 पालतू पशुओं को लगा मुफ्त टीका

Rabies Vaccination Pet Animals: छत्रपति संभाजीनगर में विश्व रेबीज दिवस पर मनपा ने मुफ्त टीकाकरण शिविर लगाया। 30 पालतू पशुओं को टीका लगाया गया और पशुपालकों को लाइसेंस बनवाने की जानकारी दी।
Chhatrapati Sambhajinagar Rabies Vaccination Pet Animals
पालतू जानवरों का रेबीज़ टीकाकरण अभियान में शामिल कर्मचारीगण(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Rabies Vaccination: रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से पालतू पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के पशुसंवर्धन विभाग ने विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया।

बाजीपुरा स्थित पशु चिकित्सालय में आयोजित निःशुल्क शिविर में कुत्ते, बिल्ली सहित 30 पालतू पशुओं को रेबीज से बचाव का टीका लगाया गया।

नियमित देखभाल और टीकाकरण की दी जानकारी

शिविर के दौरान पालतू पशुओं का केवल टीकाकरण ही नहीं किया गया, बल्कि पशुपालकों को उनकी नियमित देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए पालतू पशुओं को निर्धारित समय पर टीका लगवाना बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों पर भी नियमित नजर रखने की सलाह दी गई। मनपा अधिकारियों ने पशुपालकों से अपने कुत्ते, बिल्ली और अन्य पालतू पशुओं का महानगरपालिका में लाइसेंस बनवाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि पंजीकरण से पशुओं की निगरानी और रेबीज नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Chhatrapati Sambhajinagar Rabies Vaccination Pet Animals
घृष्णेश्वर मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की छह माह तक पाबंदी, 29 सितंबर से 29 मार्च तक बदलेगा रूट

लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन

शिविर के दौरान कुछ पशुपालकों के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए, पशुसंवर्धन विभाग ने अपील की कि पालतू पशुओं को निर्धारित समय पर रेबीज से बचाव का टीका लगवाएं और उनका छत्रपति संभाजीनगर मनपा में पंजीकरण कराएं, इससे पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी के साथ रेबीज की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

Chhatrapati Sambhajinagar Rabies Vaccination Pet Animals
नासिक से मुंबई निकला आदिवासी छात्रों का उलगुलान मोर्चा, पुलिस से झड़प के बाद 15 हिरासत में

पशुसंवर्धन विभाग के अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आयोजित टीकाकरण शिविर का आयोजन पशुसंवर्धन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। विभाग प्रमुख विजय पाटील के मार्गदर्शन में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी अनंत जाधव, पशुधन अधिकारी शेख शाहेद और फिरोज खान की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ।

शिविर के सफल आयोजन में पशुधन पर्यवेक्षक अभ्युदय तुपसुंदरे, सय्यद मतीन, कल्पना अवसरमोल, बिलाल मिर्झा और रईस पठाण ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। टीम ने शिविर में आने वाले पशुपालकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ टीकाकरण प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने में भी योगदान दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com