Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनगणना 2026-27: ओबीसी की अलग गणना की मांग, भंडारा में ज्ञापन; संघर्ष समिति ने उठाए सवाल

India Caste Census: जनगणना 2026–27 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने पर भंडारा में विरोध हुआ। संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर स्वतंत्र ओबीसी गणना की मांग की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 05, 2026 | 12:57 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara OBC Population Count Demand: भंडारा देश में आगामी 1 अक्टूबर 2026 और 1 मार्च 2027 से जनगणना प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस जनगणना में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की भी स्वतंत्र जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर ओबीसी संघर्ष समिति की ओर से जिलाधिकारी भंडारा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।

प्रश्नावली की खामियों पर आपत्ति केंद्र सरकार द्वारा 22 जनवरी को जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार जनगणना में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। समिति ने आपत्ति जताई है कि जहां अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अलग कॉलम दिया गया है, वहीं ओबीसी वर्ग के लिए कोई स्वतंत्र कॉलम नहीं रखा गया है। प्रश्न क्र. 12 में केवल एससी या एसटी होने की जानकारी मांगी जाएगी, जबकि ओबीसी का कोई उल्लेख नहीं है।

इससे ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या और स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी, ऐसा समिति का कहना है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का हवाला : ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 1881 से 1931 तक देश में जातिवार जनगणना होती थी, उस समय ओबीसी की संख्या लगभग 52 प्रतिशत पाई गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

MHADA Update: म्हाडा के 120 अनसोल्ड फ्लैट्स की बिक्री शुरू, 48 घंटे में जमा करना होगा 10% भुगतान

Ajit Pawar Plane Crash: ‘ब्लैक बॉक्स’ खोलेगा मौत का राज; डेटा रिकवरी से बढ़ी जांच की रफ्तार

सुरक्षा पर सवाल: भंडारा के बालगृह से 3 नाबालिग रहस्यमयी ढंग से लापता, दो टीमें तलाश में जुटीं

नागपुर मनपा के इतिहास में पहली बार, मेयर को मिलेगा ‘राजसी’ सरकारी बंगला, ढाई दशक का इंतजार खत्म

लेकिन 1951 के बाद केवल अनुसूचित जाति और जनजाति की अलग गणना की जाती रही और ओबीसी की गणना बंद कर दी गई। इसके चलते इस वर्ग के विकास के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान नहीं हो पा रहा है। कालेलकर आयोग, मंडल आयोग और नच्ची अप्पन समिति ने भी ओबीसी की अलग जनगणना की सिफारिश की है।

स्वतंत्र गणना को महत्व

आँधीसी वर्ग की अलग गणना होने से इस समाज की शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शासन-प्रशासन में ओबीसी का प्रतिनिधित्व, उच्च शिक्षित युवाओं और बेरोजगारों की वास्तविक संख्या सामने आएगी, समिति का कहना है कि संख्या स्पष्ट हुए बिना आरक्षण के लाभ और विकास नीतियां तय करना संभव नहीं है।

बहिष्कार की चेतावनी

समिति ने मांग की है कि जनगणना के फॉर्म में तत्काल संशोधन कर ओबीसी के लिए स्वतंत्र कॉलम जोड़ा जाए, यदि यह मांग पूरी नहीं की गई, तो सम्पूर्ण ओबीसी समाज जनगणना का बहिष्कार करेगा, ऐसी चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:-सुरक्षा पर सवाल: भंडारा के बालगृह से 3 नाबालिग रहस्यमयी ढंग से लापता, दो टीमें तलाश में जुटीं

यह ज्ञापन सौंपते समय मुख्य समन्वयक सदानंद इलमे, प्रभाकर वैरागडे, रमेश शहारे, संजय मते, बालकृष्ण सार्वे, रोशन उरकुडे सहित भगिरथ धोटे, मोरेश्वर तिजारे, दिनकर काटेखाये, रोशन जांभुलकर, किशोर डोकरीमारे, राजेश मडाम, रामलाल बोदे और विष्णू जगनाडे उपस्थित थे।

Bhandara obc census demand 2026 27

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 12:57 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • OBC seats

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.