-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara News Tumsar Residents Upset By Stray Cattle Sitting On The Roads Demand Action From The City Council
Bhandara News: सड़कों पर बैठे लावारिस मवेशियों से परेशान तुमसरवासी, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग
Tumsar Stray Cattle: तुमसर शहर में लावारिस मवेशियों और गलत पार्किंग के कारण संकरी सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

तुमसर लावारिस मवेशी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Traffic Problem Tumsar: गत अनेक माह से लावारिस जानवरों की ओर नप प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से अब तक अनेक लोग दुर्घटना ग्रस्त हुए हैं। यदि इसी तरह से अनदेखी की गई तो भविष्य में भी दुर्घटनाओं को टाला नहीं जा सकता है। शहर के नागरिक वाहनों की गलत तरीके की पार्किंग व मार्ग पर खड़े मवेशियों से परेशान हो रहे हैं।
मार्ग के दोनों ओर दुपहिया वाहन व मार्ग के बीचों बीच में खड़े मवेशियों से नागरिक डर रहे हैं। बीच मार्ग पर मवेशी के झुंड को देखकर नागरिक मार्ग पार नहीं कर पाते। मार्ग पर खड़े मवेशी अगर थोड़ी भी हलचल कर दें तो उनके सींग से कोई भी घायल हो सकता है। उनका झुंड आपस में कब भिड़ जाए, यह कहा नहीं जा सकता जिससे नागरिकों के मन में मवेशियों को देखकर डर बना रहता है।
संकरी सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा
ऐसा नजारा शहर के हर क्षेत्र में देखने मिलता है। शहर के राजमार्ग पर मवेशियों के बैठे तथा खड़े हुए देखने मिलते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। शहर के मार्ग वैसे भी संकरे हैं और उसमें भी गलत पार्किंग व मवेशियों के झुंड नागरिकों के लिए भारी परेशानी का कारण बने रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान: मराठी भाषा संरक्षण की कार्ययोजना, लंदन में बनेगा विश्व मराठी केंद्र
Navabharat Nishanebaaz: अदालत में मामला काफी गंभीर, क्या ताजमहल था शिव मंदिर ?
पुणे मनपा सुरक्षा पर बवाल: आयुक्त बोले- जनप्रतिनिधियों की सिफारिश से हुई गार्डों की भर्ती
नागपुर DPC का बड़ा फैसला: शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए अब होंगी स्वतंत्र बैठकें, पालक मंत्री ने दिए निर्देश
मार्ग पर काले रंग के मवेशी रात के समय सही तरीके से दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना होने का डर अधिक बना रहता है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के पशुपालकों की गैर जिम्मेदारी के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालक गायों को भटकने के लिए खुला छोड़ देते हैं।
वाहन चालकों के लिए बढ़ा जोखिम
जिसमें सांड, श्वान तथा अन्य मवेशियों का भी समावेश होता है। इसके चलते बड़ी संख्या में मवेशी नगर की गलियों व बाजारों में दिनभर घूमते रहते है। बड़ी संख्या में मवेशी शहर की सड़कों पर दिनरात भटकते व बैठे रहते हैं। इस कारण कई बार आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।
ये भी पढे़: किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
मवेशियों के कारण वाहन चालकों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसे लेकर कई बार लोगों ने शिकायत की लेकिन कर्मचारी इस पर जरा भी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। इसके चलते नागरिक परेशानी उठाने को मजबूर हैं।
तुमसर में नगर परिषद से कार्रवाई की मांग
मवेशियों का बंदोबस्त करना आवश्यक है। सामाजिक कार्यकर्ता बंटी भुरे ने कहा कि, शहर के नागरिकों द्वारा गलत तरीके से पार्किंग एवं मार्ग पर खड़े मवेशियों के कारण एक्सीडेंट होते हैं, उन पर अंकुश लगाना चाहिए। राजमार्ग पर अचानक मवेशियों के आ जाने से डर बना रहता है। बच्चे एवं महिलाओं को खासकर काफी डर रहता है। लावारिस मवेशियों का बंदोबस्त करना चाहिए।
Bhandara news tumsar residents upset by stray cattle sitting on the roads demand action from the city council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन, बाबा महाकाल की शयन आरती में हुए शामिल, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
Jul 21, 2026 | 09:29 AMLock Upp 2 Controversy: धीरज धूपर के लिए बदले नियम? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jul 21, 2026 | 09:09 AMफिर शंभू बॉर्डर पहुंचा किसानों का जत्था, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच की तैयारी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
Jul 21, 2026 | 09:04 AMHanuman Temples Of India: भारत के 5 प्राचीन और चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जो 1000 साल से भी अधिक पुराने हैं
Jul 21, 2026 | 09:01 AMट्रंप ने कनाडा पर फोड़ा 50% का टैरिफ बम, ट्रेड वॉर की आहट से वैश्विक बाजार में मची खलबली
Jul 21, 2026 | 09:00 AMदतिया उपचुनाव में प्रचार के बीच दिखा जीतू पटवारी का अलग अंदाज, किसान के खेत में चलाया ट्रैक्टर
Jul 21, 2026 | 08:59 AM23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित
Jul 21, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














