- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Ncp Sp Public Hearing Chran Waghmare
भंडारा के नागरिकों की समस्याएं पहुंची प्रशासन तक, जनसुनवाई में अधिकारियों ने दिलाया भरोसा
Bhandara News: भंडारा नगर परिषद में एनसीपी (शरद पवार) के नेतृत्व में जनसुनवाई आंदोलन संपन्न किया। नागरिकों ने समस्याएं रखीं, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- Written By: आकाश मसने

जनसुनवाई के दौरान मौजूद अधिकारी, शरद पवार गुट के कार्यकर्ता और लोग (फोटो नवभारत)
Bhandara News In Hindi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष चरण वाघमारे के नेतृत्व में नगर परिषद भंडारा परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष भव्य जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह और शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं लिखित और मौखिक रूप से पार्टी पदाधिकारियों के सामने रखीं। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों को नगर परिषद के प्रशासक तथा मुख्याधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अपने स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक रुख से नागरिकों में संतोष का माहौल दिखाई दिया और लोगों ने राहत की सांस ली।
जनता के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे: शरद पवार गुट
कार्यक्रम के दौरान शरद पवार की पार्टी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समय पर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो पार्टी के विधायक इन मुद्दों को विधानसभा और विधानपरिषद में जोरदार तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करवाना पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अधूरी राहत, भांडे प्लॉट-दिघोरी फ्लाईओवर फिर लेट, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दी नई तारीख
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
लाडकी बहिन योजना में बड़ा उलटफेर: 54 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर, क्या आपका नाम भी कटा? अभी चेक करें
भोर की दरिंदगी से महाराष्ट्र में उबाल, 4 साल की मासूम की हत्या; CM बोले-दोषी को दिलाएंगे मृत्युदंड
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बदलेगी सरकारी स्कूलों की तकदीर, खुलेंगे CM श्री स्कूल, मंत्री पंकज भोयर ने किया ऐलान
जनसुनवाई के सफल आयोजन पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चरण भाऊ वाघमारे ने सभी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी और समर्थन से ही यह कार्यक्रम सफल हुआ है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए इस तरह की जनसुनवाई आगे भी लगातार आयोजित की जाएगी।
इस आयोजन ने न सिर्फ नागरिकों की समस्याओं को आवाज दी, बल्कि प्रशासन को भी सीधे जनता से जोड़ने का कार्य किया। परिणामस्वरूप, यह जनसुनवाई लोकतांत्रिक संवाद और समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।
Bhandara ncp sp public hearing chran waghmare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
May 04, 2026 | 11:06 AMनागपुर में अधूरी राहत, भांडे प्लॉट-दिघोरी फ्लाईओवर फिर लेट, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दी नई तारीख
May 04, 2026 | 11:06 AMKeralam Election Results: एलडीएफ का किला ढह रहा है? मुख्यमंत्री विजयन समेत 14 मंत्री चल रहे पीछे
May 04, 2026 | 11:01 AMMumbai Metro Line 4 Accident: मुलुंड में मेट्रो साइट पर फिर हादसा, 3 महीने में दूसरा हादसा
May 04, 2026 | 11:00 AMवाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
May 04, 2026 | 10:51 AMनागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
May 04, 2026 | 10:51 AMSalman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
May 04, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












