- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Nagar Parishad Chunav Naye Chehre Ki Mang Vikas Umeede
नए चेहरों की मांग-पुराने से मोहभंग, बदलाव और विकास की उम्मीद में भंडारा के शहरवासी
Bhandara Municipal Election: भंडारा में नगर परिषद चुनाव से पहले नागरिक पुराने चेहरों से निराश दिखाई दे रहे है तो वहीं नए और सक्षम नेतृत्व की मांग तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नए चेहरों की मांग- पुराने से मोहभंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Politics: आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में इस बार अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। अब तक राजनीतिक दलों द्वारा बार-बार एक ही पुराने चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने की परंपरा पर नागरिक सवाल उठा रहे हैं। शहर में यह चर्चा तेज है कि यदि युवा, सक्षम और नए चेहरों को मौका दिया जाए, तो शहर के विकास की दिशा पूरी तरह बदल सकती है।
स्थानीय नागरिकों और जानकारों का कहना है कि वर्षों से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही दल एक जैसे उम्मीदवारों को उतारते रहे हैं। कई नेताओं ने दल बदलकर अपनी सक्रियता बनाए रखी है, लेकिन इसके बावजूद शहर की बुनियादी समस्याओं पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। सड़कों की बदहाली, बढ़ता अतिक्रमण, कचरे के ढेर और यातायात अव्यवस्था जैसी समस्याएँ पहले से अधिक गंभीर होती जा रही हैं। अब तक चुने गए जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता का खामियाजा शहरवासी लगातार भुगत रहे हैं।
विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि की कमी
शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कें संकरी होती जा रही हैं और यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। नागरिक ऐसे नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो साहसिक निर्णय लेकर अतिक्रमण हटाए और शहर को व्यवस्थित करे। कूड़े के ढेर बदबू व स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रहे हैं, जबकि आवारा कुत्ते और पशुओं की समस्या भी गंभीर रूप ले चुकी है। नगर परिषद की बकाया वसूली में असफलता के कारण विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि का भी अभाव बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राऊत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला, बोले- दबाव में काम कर रही हैं संस्थाएं
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल की बचत के लिए मंत्रियों की होगी ऑनलाइन कैबिनेट मीटिंग
नागपुर में उपचुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू; क्या अब पेश हो पाएगा नागपुर मनपा का बजट?
दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
नए नेतृत्व की आवश्यकता महसूस कर रहे नागरिक
नागरिकों का मानना है कि शहर की नीरस और अव्यवस्थित सूरत बदलने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। युवाओं, नए चेहरों और कुशल नेतृत्व को आगे लाने से ही शहर में सकारात्मक बदलाव संभव है। लोगों का कहना है कि पुराने चेहरों ने वर्षों तक शहर की समस्याओं की अनदेखी की है, इसलिए इस बार चुनाव में बदलाव आवश्यक है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में 1500 तो बिहार में 10000 से खेला! NDA ने महिलाओं के सहारे विपक्षियों को किया किनारे
पार्टी बदलने वालों से निराशा
कई नागरिकों ने यह भी कहा कि वे नई उम्मीदों के साथ नए नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन दल बदलकर फिर से चुनाव लड़ने वाले नेताओं की राजनीति से वे निराश हैं। लोग यह बारीकी से देख रहे हैं कि कौन सी पार्टी वास्तव में नए, सक्षम और स्वच्छ छवि वाले चेहरों को मौका देती है और शहर के विकास को प्राथमिकता देती है।
Bhandara nagar parishad chunav naye chehre ki mang vikas umeede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश से बाहर निकालने का समय…CM सुवेंदु के ऐलान से अवैध प्रवासियों में हड़कंप, पत्थरबाजों को दी चेतावनी
May 19, 2026 | 09:37 AMविदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
May 19, 2026 | 09:35 AMसंजय राऊत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला, बोले- दबाव में काम कर रही हैं संस्थाएं
May 19, 2026 | 09:30 AMमहाराष्ट्र नक्सल-मुक्त, फिर भी चंद्रपुर में नई चुनौती? जंगल से शहर तक गतिविधियों पर पुलिस की नजर
May 19, 2026 | 09:23 AMगोंदिया में सिंचाई संकट दूर करेंगे विधायक विनोद अग्रवाल; गुदमा माइनर और अंभोरा सुपर पैसेज का भूमिपूजन
May 19, 2026 | 09:21 AMरतलाम में तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी, शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
May 19, 2026 | 09:18 AMMosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
May 19, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













