- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Municipal Elections Stop 2 Wards Voting December 20
Bhandara Nikay Chunav: 2 प्रभागों में फिर बढ़ने लगा चुनावी तापमान, अब 20 दिसंबर को होगी वोटिंग
Bhandara News: नगर परिषद चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही जिलाधिकारी के आदेश से स्थगित कर दिए गए। इस अप्रत्याशित फैसले ने सभी दलों के नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के उम्मीदवारों को झटका लगा।
- Written By: प्रिया जैस

भंडारा न्यूज
Bhandara News: नगरपरिषद चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी थे कि रविवार शाम जिलाधिकारी के आदेश से दो अलग-अलग प्रभागों में चुनाव स्थगित कर दिए गए। इस अप्रत्याशित फैसले ने सभी दलों के नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के उत्साह पर मानो ब्रेक लगा दिया। लेकिन अब उम्मीदवारों ने इस स्थगन को नया मौका मानते हुए प्रचार में अधिक जोश और ताकत झोंक दी है।
भंडारा नगरपरिषद के इन दो प्रभाग नंबर 12 (अ) और 15 (अ) में मतदान 20 दिसंबर को होगा। बता देना आवश्यक है कि 29 नवंबर तक चुनावी माहौल पहले ही चरम पर था। गलियों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक रैलियों, सभाओं और जनसंपर्क का शोर गूंज रहा था। लेकिन न्यायालयीन कारणों के चलते हुए स्थगन ने पूरे तंत्र को अचानक रोक दिया।
प्रभागों में उम्मीदवार सक्रिय
कई घंटे तक राजनीतिक गलियारे में सन्नाटा पसर गया, समर्थकों का उत्साह भी फीका पड़ता दिखा। मगर अब जैसे ही चुनाव की नई तारीख सामने आई। सभी उम्मीदवार दोबारा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। घर-घर संपर्क, छोटी बैठकों और गुप्त रणनीतियों के जरिए मतदाताओं को साधना शुरू हो गया है। स्थगित किए गए प्रभागों में उम्मीदवार एक बार फिर अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
नगरपरिषद पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए शिवसेना (शिंदे) विधायक नरेंद्र भोंडेकर और भाजपा विधायक परिणय फुके ने भी सीधे चुनावी रणनीति पर फोकस बढ़ा दिया है।सत्ता पक्ष अपने विकास कार्यों का बखान करते हुए मतदाताओं को लुभा रहा है, जबकि विपक्ष किसानों, व्यापारियों, युवाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनसंपर्क कर रहा है। किसकी रणनीति भारी पड़ेगी, इसका जवाब तो नतीजे ही देंगे।
यह भी पढ़ें – साल भर में कुछ नहीं कर पाई महायुति! OBC मोर्चा का तीखा प्रहार, कहा- समस्याएं जस की तस
21 को होंगी नतीजों की घोषणा
भंडारा नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को होगा। गिनती और परिणाम की घोषणा दूसरे ही दिन, यानी 21 दिसंबर को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार आगे बढ़ेगी। न्यायालयीन प्रक्रिया केवल सदस्यपदों को लेकर होने से प्रभागनिहाय उम्मीदवार पहले जैसे ही बने रहेंगे।
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, दोपहर 3 बजे तक है। जरूरत पड़ने पर चुनाव चिन्ह आवंटन 11 दिसंबर को किया जाएगा। स्थगन के बाद फिर से शुरू हुए चुनावी माहौल ने भंडारा में राजनीतिक गर्मी को एक बार फिर तेज कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार अंतिम समय तक अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने पाले में लाने की जुगत में जुटे हुए हैं।
Bhandara municipal elections stop 2 wards voting december 20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













