भंडारा में 6 माह के मासूम को तेंदुए ने बनाया शिकार, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जोरो पर

Bhandara Leopard Attack: भंडारा के तिरीं गांव में 13 नवंबर को पालने में सो रहे छह माह के मासूम पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद वन विभाग की 50 सदस्यीय टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।
bhandara leopard attack six month old child search operation
भंडारा में तेंदुए का आतंक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा के तिरीं गांव में 13 नवंबर की रात घर के पालने में सो रहे छह माह के मासूम पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली।

  • घटना के बाद तिरीं, मिन्सी, भिकारमिन्सी और शेगांव सहित चार गांवों के आसपास तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  • सहायक वन संरक्षक सचिन निलख के नेतृत्व में करीब 50 वन अधिकारी और कर्मचारी चार दिनों से तेंदुए की तलाश में जुटे हैं।

Bhandara Forest Department Search Operation: घर में पालने में चैन से सो रहे महज छह माह के मासूम बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। इस दर्दनाक घटना के बाद तिरीं सहित आसपास के गांवों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

13 नवंबर की रात हुई इस घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। सहायक वन संरक्षक सचिन निलख के नेतृत्व में करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पिछले चार दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। हालांकि, अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

bhandara leopard attack six month old child search operation
भंडारा के मोहाड़ी में राशन के गेहूं में मिले कीड़े, गरीब परिवारों को घटिया अनाज मिलने की शिकायत

4 गांवों के आसपास तलाशी अभियान

घटना के बाद शुरुआत में हमला बाघ द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि हमला बाघ ने नहीं, बल्कि तेंदुए ने किया था। इसके बाद वन विभाग ने तिरी, मिन्सी, भिकारमिन्सी और शेगांव के आसपास तलाशी अभियान केंद्रित किया है। गांवों से सटे खेतों, झाड़ियों और जंगलों के साथ तेंदुए के संभावित विचरण वाले स्थानों की जांच की जा रही है। अभियान के लिए गांव में ही वन विभाग ने शिविर स्थापित किया है। अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात गश्त कर रहे हैं।

नागरिकों की सुरक्षा का सवाल गंभीर

घर के परिसर में ही तेंदुए द्वारा मासूम बच्चे पर हमला किए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। अब तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिलने से नागरिकों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने तलाशी अभियान तेज कर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने तथा क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग की है।

bhandara leopard attack six month old child search operation
दिवाली मनाने गई पुणे की एयर होस्टेस की गोंदिया में चाकू से गोदकर हत्या, जंगल में मिला शव

12 पिंजरे लगाए, तीन ड्रोन से निगरानी

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में 12 पिंजरे लगाए हैं। इन पिंजरों में शिकार रखकर तेंदुए को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा तीन ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए है।

इन कैमरों में कैद होने वाली तस्वीरों और वीडियो की जांच कर तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सहायक वन संरक्षक सचिन निलख ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।