- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Kusum B Solar Pump Farmers Benefit
भंडारा के 4,411 किसानों को मिले सौर कृषि पंप, डीजल खर्च से मिला छुटकारा
Bhandara News: भंडारा जिले में कुसुम-बी योजना के तहत अब तक 4,411 किसानों को सौर कृषि पंप मिले। किसानों को दिनभर मुफ्त बिजली, कम रखरखाव और डीजल पर निर्भरता से छुटकारा मिलेगा।
- Written By: आकाश मसने

सोलर पंप (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Solar Pump Benefit News: भंडार जिले में किसानों के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने का काम तेजी से जारी है। भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने या डीजल पंपों का खर्च बढ़ने की स्थिति में सिंचाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना के तहत सौर कृषि पंप स्थापित किए जा रहे हैं।
भंडारा जिले में अब तक महावितरण के माध्यम से 2,643 और महाऊर्जा के जरिए 1,768 कुल 4,411 किसानों को पंप उपलब्ध कराए गए हैं। शेष कार्य प्रगति पर है। सौर पंप के फायदे की बात करें तो किसानों को दिनभर मुफ्त बिजली उपलब्ध होती है।
सिंचाई के लिए डीजल या पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटती है। रखरखाव खर्च बहुत कम है। तार टूटने या पोल गिरने से होने वाले हादसों का खतरा भी कम हो जाता है। सामान्य वर्ग के किसानों को 90% और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को 95% अनुदान दिया जाता है। शेष राशि किसानों को स्वयं भरनी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
3 एचपी पंप पर 22,971 रुपये, 5 एचपी पर 32,075 रुपये और 7.5 एचपी पंप पर 44,132 रुपये खर्च आता है। आवेदन, दस्तावेज अपलोड, लाभार्थी हिस्सा जमा करने और सप्लायर चयन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है।
महावितरण और महाऊर्जा ने दिए पंप
महावितरण की ओर से 2,653 पात्र किसानों में से 2,643 को पंप मिले। महाऊर्जा की ओर से 1,851 पात्र किसानों में से 1,768 को पंप दिए गए। कुल लाभार्थी 4,411 किसान है। शेष पंप स्थापना कार्य जारी है। भंडारा जिले की 1,974 सरकारी इमारतों में से अब तक 285 इमारतों पर सौर संयंत्र लगाए गए हैं।
957 इमारतें तकनीकी रूप से अपात्र पाई गईं, जबकि 647 इमारतें पात्र हैं। इनके लिए 2.4 मेगावॉट क्षमता का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्यान्वयन शुरू होगा। सौर पंप से किसानों को दिन में भी सिंचाई करना संभव होगा। बिजली कटौती, कम वोल्टेज या सिंगल फेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बिजली बिल और डीजल खर्च भी नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें:- साड़ी में पोहा सर्व नहीं करूंगी…जब फडणवीस को अमृता ने कर दिया था इनकार, ट्रोलर्स को दिया कड़ा जवाब
कुसुम-बी योजना का उद्देश्य किसानों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करते हुए स्थायी जीवनशैली को प्रोत्साहन देना है। इसके माध्यम से पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता घटेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। योजना से किसानों की उत्पादन क्षमता व आय में वृद्धि होने की संभावना है।
आज विशेष कार्यशाला
किसानों को सौर योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए शुक्रवार, 26 सितंबर को डीपीसी हॉल, भंडारा में सुबह 11.30 से शाम 5 बजे तक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा। आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, आरईसी और जर्मन संस्था GIZ की पहल पर तथा महावितरण और महाऊर्जा के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
Bhandara kusum b solar pump farmers benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














