भंडारा के कोका अभयारण्य में शुरू होगा जल पर्यटन, आमगांव तालाब में बोटिंग की तैयारी

Koka Wildlife Sanctuary: भंडारा के नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के कोका अभयारण्य स्थित आमगांव तालाब में जल पर्यटन परियोजना प्रस्तावित है। बोटिंग, फ्लोटिंग जेटी और पर्यटकों के ठहरने की सुविधाएं होगी।
bhandara koka sanctuary amgaon lake water tourism boating project
कोका अभयारण्य(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कोका अभयारण्य के आमगांव तालाब में जल पर्यटन विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

  • पर्यटकों के लिए तालाब में नौकायन की सुविधा विकसित की जाएगी।

  • फ्लोटिंग जेटी, रेलिंग, आरसीसी रैंप, एंकरिंग सिस्टम और सुरक्षा बोय लगाने की योजना है।

Bhandara Water Tourism Project: नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के कोका अभयारण्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आमगांव तालाब में जल पर्यटन परियोजना प्रस्तावित है। इस परिसर में बोटिंग सहित पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके माध्यम से पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच जल पर्यटन का आनंद लेने का अवसर मिल सकेगा। परियोजना का प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिल सकता है।

पर्यटन के लिए तालाब का चयन पर्यटन

विकास के उद्देश्य से कोका अभयारण्य के कक्ष क्रमांक 167 और 168 स्थित आमगांव तालाब को चुना गया है। विशाल जलाशय और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। इस स्थान पर जल पर्यटन की सुविधाएं विकसित होने से अभयारण्य में आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिल सकता है।

बोटिंग के लिए आधुनिक सुविधाएं

परियोजना के तहत तालाब में फ्लोटिंग जेटी यानी तैरता हुआ घाट बनाया जाएगा। इस पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलिंग लगाई जाएगी। साथ ही नौकाओं को सुरक्षित रूप से बांधने के लिए विशेष चेन की व्यवस्था होगी। नौकाओं को पानी में उतारने और बाहर निकालने के लिए अलग-अलग आरसीसी रैंप बनाए जाएंगे।

इससे बोटिंग के संचालन में सुविधा होगी। एक समय में 10 नौकाओं को खड़ा करने की व्यवस्था प्रस्तावित है। नौकाओं को सुरक्षित रखने के लिए एंकरिंग सिस्टम लगाया जाएगा। पानी में तैरते हुए सुरक्षा बोय और बोटिंग संचालन क्षेत्र की सीमा तय करने वाले अवरोध भी लगाए जाएंगे।

bhandara koka sanctuary amgaon lake water tourism boating project
वर्धा के आर्वी कोर्ट में आरोपी ने न्यायाधीश की ओर फेंकी चप्पल, मचा हड़कंप, महिला डॉक्टर को भी मारा थप्पड़

ठहरने और मनोरंजन की व्यवस्था

तालाव परिसर में बोटिंग के अलावा पर्यटकों के ठहरने, मनोरंजन और बुनियादी सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। इससे नागपुर, भंडारा सहित आसपास के पर्यटक प्रकृति के सान्निध्य में पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। यहां पर्यटन सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

bhandara koka sanctuary amgaon lake water tourism boating project
रबी फसलों को नहीं मिलेगा सिंचाई पानी, यवतमाल में जलसंकट को लेकर पालकमंत्री की समीक्षा बैठक में फैसला

स्थानीय युवाओं को रोजगार

परियोजना से पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्राकृतिक जल संपदा का पर्यावरण अनुकूल उपयोग कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना इसका प्रमुख उद्देश्य है। शासन की मंजूरी के बाद काम शुरू होने की संभावना है।