वर्धा के आर्वी कोर्ट में आरोपी ने न्यायाधीश की ओर फेंकी चप्पल, मचा हड़कंप, महिला डॉक्टर को भी मारा थप्पड़

Accused Threw Slippers At Judge: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी कोर्ट में 29 अक्टूबर को पेशी के दौरान आरोपी कदीर अली रज्जाक अली ने न्यायाधीश की दिशा में दो बार चप्पल फेंकी।
wardha arvi court accused threw slippers towards judge
वर्धा आर्वी कोर्ट मामला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 29 अक्टूबर की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच कोर्ट नंबर 2 में पेशी के दौरान आरोपी कदीर अली रज्जाक अली ने न्यायाधीश की दिशा में चप्पल फेंकी।

  • आरोपी की ओर से फेंकी गई पहली चप्पल सरकारी वकील के. वी. वेरुलकर को लगी।

  • पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने दूसरी चप्पल भी फेंकी, जो पंखे से टकराकर न्यायालयीन कर्मचारी की कुर्सी पर जा गिरी।

Wardha Arvi Court Incident: कोर्ट में पेश किये गए आरोपी ने अचानक न्यायाधीश की दिशा में चप्पल फेक दी। यह घटना 29 अक्टूबर की दोपहर 4 से 5 बजे के बीच आर्वी के कोर्ट क्रं. 2 में सामने आते ही हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आर्वी कोर्ट के सह अधीक्षक शैलेश अंबुलकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

इसके आधार पर आरोपी तलेगांव-शाप के काकडधरा निवासी कदीर अली रज्जाक अली (44) के खिलाफ आर्वी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार की दोपहर आर्वी के कोर्ट क्र. 2 में न्यायाधीश एन.जे. देशमुख के समक्ष तलेगांव पुलिस ने आरोपी कदीर अली को पेश किया गया था। उस समय तलेगांव (शापं) थाने के पीएसआई धनश्री सगणे, पुलिसकर्मी श्रीकांत नायकवाडे, अतुल अडसड भी मौजूद थे।

अचानक चप्पल निकाल कर न्यायाधीश की दिशा में फेंकी

न्यायाधीश ने नाम पुछने पर आरोपी ने अपना नाम बताया, फिर एक दो सवाल भी किए, फिर आरोपी ने एक कागज जेब से निकाल कर निचे गिरा दिया। पश्चात कागज उठाने के लिए नीचे झुका। तभी अचानक अपनी चप्पल निकाल कर न्यायाधीश की दिशा में फेंकी। उक्त चप्पल वहां मौजूद सरकारी वकील के. वी. वेरुलकर को जा लगी।

wardha arvi court accused threw slippers towards judge
ठाणे में कल्याण-डोंबिवली के भूमिपुत्रों की जमीन वापसी की मांग, सरकार और कोर्ट तक लड़ाई ले जाने का ऐलान

कोर्ट कक्ष में मचा हड़कंप

पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि, उसने दूसरी चप्पल भी उसी दिशा में डायस की ओर फेंकी। जो फैन को लगकर न्यायालयीन कर्मी की कुर्सी पर जा गिरी। यह घटना सामने आते ही कोर्ट कक्ष में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी कदीर अली रज्जाक अली को कब्जे में लिया। इस प्रकरण में आगे की जांच आर्वी पुलिस कर रही है।

wardha arvi court accused threw slippers towards judge
पुणे कोर्ट में हंगामा: न्यायिक कार्य में बाधा पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, अदालत ने लगाया ₹1,000 जुर्माना

इसके पहले डॉक्टर को मारा था तमाचा

उल्लेखनीय आरोपी कदीर अली रज्जाक अली द्वारा इसके पहले महिला डॉक्टर को तमाचा मारने की घटना सामने आयी थी। 21 अक्टूबर को पुलिस आरोपी को मेडीकल कराने तलेगांव शापं के पीएचसी में ले गई थी। जहां आरोपी ने महिला डॉक्टर को तमाचा जड़ दिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसकी चर्चा थमी ही नहीं कि, आर्वी के कोर्ट में चप्पल फेंकने की घटना सामने आयी। पुलिस की मौजूदगी में दो बार इस प्रकार का बर्ताव आरोपी द्वारा किये जाने से अनेक सवाल उपस्थित हो रहे है।