भंडारा के जयेश क्षीरसागर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट; छह बार की असफलता के बाद सातवें प्रयास में पाई सफलता
जयेश क्षीरसागर ने कठिनाईयों को पार कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर सपना पूरा किया। उनकी मेहनत और संकल्प ने मिसाल कायम की है।
Bhandara Jayesh Kshirsagar Success Story: भंडारा दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने वाले जयेश क्षीरसागर ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर लिया है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया।
जयेश की प्रारंभिक शिक्षा भंडारा के लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने नागपुर के यशवंतराव चव्हाण इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद कई करियर विकल्प होने के बावजूद उन्होंने देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए सेना में जाने का संकल्प बनाए रखा।
सैन्य अधिकारी बनने की कठिन चयन प्रक्रिया में उन्हें लगातार छह बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी कमियों पर काम करते हुए सातवें प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
रुपाली चाकणकर और अशोक खरात के AI Video इंटरनेट पर वायरल, NCP नेता पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, जानें पूरा मामला
अस्पताल का VIP ट्रीटमेंट खत्म, शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले में गर्व का माहौल है। पासिंग आउट परेड के दौरान मौजूद उनके माता-पिता की आंखों में खुशी और गर्व के आंसू छलक आए।
जयेश ने इस अवसर पर कहा कि देश सेवा ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है और वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
