Bhandara News: इसरो दौरे से लौटे भंडारा के 41 छात्र, साझा किए अंतरिक्ष विज्ञान के अनुभव

Bhandara ISRO Visit: भंडारा जिले के 41 विद्यार्थी पांच दिवसीय इसरो अध्ययन दौरा पूरा कर नागपुर लौटे। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान और उपग्रह तकनीक की जानकारी हासिल की।
bhandara isro study tour 41 students space science
इसरो अध्ययन दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Bhandara Students ISRO Tour: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पांच दिवसीय अध्ययन दौरा पूरा कर भंडारा जिले के 41 विद्यार्थी नागपुर लौटे। नागपुर हवाई अड्डे पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार, शिक्षा उपनिदेशक माधुरी सावरकर, भंडारा डाइट के प्राचार्य राजेंद्र रुद्रकार और शिवलिंग पडवे उपस्थित थे।

पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने विद्यार्थियों से आत्मीयता से बातचीत कर इसरो दौरे के अनुभव जाने। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि दौरे के दौरान उन्होंने क्या देखा, कौन-सी नई जानकारियां प्राप्त कीं और इससे उन्हें क्या सीख मिली। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए। पालकमंत्री ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

bhandara isro study tour 41 students space science
ISRO Recruitment 2026: इसरो में निकली 267 पदों पर बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा 16 अगस्त तक करें अप्लाई

प्रत्यक्ष भ्रमण करने का अवसर मिला

अध्ययन दौरे के दौरान विद्यार्थियों को इसरो का प्रत्यक्ष भ्रमण करने का अवसर मिला। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की। वैज्ञानिकों की कार्यप्रणाली को करीब से समझने से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हुई और उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इसरो अध्ययन दौरा बेहद प्रेरणादायी रहा। पांच दिवसीय दौरे के दौरान विद्यार्थियों को मिले अनुभवों को सुनना सुखद रहा। इससे उन्हें भविष्य की राह चुनने में मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक दौरों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होने के साथ अनुसंधान के प्रति रुचि भी बढ़ती है। पालकमंत्री ने विद्यार्थियों से इस अनुभव का उपयोग आगे की पढ़ाई में करने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की। स्वागत समारोह में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com