Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुमसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत ले जा रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त; दो आरोपियों पर केस दर्ज

भंडारा के तुमसर में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर और रेत जब्त की है। पुलिस ने 5 लाख से अधिक का माल जब्त कर चालक और मालिक को हिरासत में लिया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 12, 2026 | 08:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Crime News Bhandara: उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय की टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। मोहाडीखापा से थेरकरटोली मार्ग पर बिना अनुमति रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़कर कुल 5 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है तथा दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तुमसर उपविभागीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में मोहाडीखापा क्षेत्र में जाल बिछाया।

कुछ ही समय में एक नीले रंग का बिना नंबर का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर रेत से भरी ट्रॉली के साथ आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर जांच की, जिसमें अवैध रूप से उत्खनन की गई करीब 1 ब्रास रेत पाई गई। इसके बाद पुलिस ने चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की।

सम्बंधित ख़बरें

मुर्तिजापुर में गोवंश की हड्डियों का अवैध परिवहन पकड़ाया; 2,290 किलो हड्डियों के साथ बोलेरो जब्त, 3 गिरफ्तार

अमरावती में पाइप्ड गैस नेटवर्क का विस्तार तेज; तपोवन में मुख्य स्टेशन, घर-घर PNG कनेक्शन की तैयारी

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बैटरियों से भरे ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गोंदिया में पानी की तलाश में निकले बाघ की कुएं में डूबने से मौत, तिरोड़ा के सर्रा माल्ही में घटना से हड़कंप

इस मामले में ट्रैक्टर चालक सिंदपुरी, तहसील तुमसर निवासी उत्कर्ष सुरेश ठाकरे 19 और ट्रैक्टर मालिक सतीश सोनीराम चौधरी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 6 हजार रुपये की रेत, 4 लाख रुपये का ट्रैक्टर और 1 लाख रुपये की ट्रॉली सहित कुल 5 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी मयंक माधव के मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार भोंडेकर एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मामले की आगे की जांच तुमसर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Bhandara illegal sand transport tractor seized tumsar police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 07:16 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.