भंडारा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टरों समेत 27 लाख का माल जब्त

Illegal Sand Mining: भंडारा जिले में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 ब्रास रेत और करीब 27।24 लाख रुपये का माल जब्त किया।
bhandara illegal sand mining tractor seized
Sand Theft (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Police: भंडारा जिले में अवैध रूप से रेत की चोरी और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के भीतर कारधा, गोबरवाही और साकोली पुलिस थानों की सीमाओं में गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरट्रॉली को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन कार्रवाइयों में कुल 4 ब्रास चोरी की रेत और वाहनों समेत लगभग 27 लाख 24 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

पहली कार्रवाई कारधा थानांतर्गत मंडणगांव में की गई। रात के समय पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी पुलिस सिपाही गडदे ने जाल बिछाकर लकी धनराज मेश्राम 21 को ट्रैक्टर क्र।एमएच36/8509 और बिना नंबर की ट्रॉली में अवैध रूप से एक ब्रास रेत ले जाते हुए पकड़ा।

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और 6,000 रुपये मूल्य की रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया है। गोबरवाही पुलिस ने देवनारा परिसर के वैनगंगा नदी के पास दो अलगअलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोडे की टीम ने एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका, जिसे चालक व मालिक कृष्णा मोरकी 25 चला रहा था।

24 घंटे में चार ट्रैक्टर पकड़े

तलाशी लेने पर ट्रॉली में एक ब्रास अवैध रेत पाई गई, जिसकी कोई रॉयल्टी या पास नहीं था। पुलिस ने 8,06,000 रुपये का माल जब्त किया। इसके तुरंत बाद, पुलिस सिपाही उईके ने उसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अमन अमरलाल धुर्वे 29 को ट्रैक्टर क्र। एमएच36/एस3153 में बिना परमिशन के एक ब्रास रेत ले जाते हुए पकड़ा।

कारधा, गोबरवाही और साकोली में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का छापा

इस कार्रवाई में 5,06,000 रुपये का माल जब्त हुआ। चौथी कार्रवाई साकोली थाना क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा भंडारा के हेड कांस्टेबल दोनोडे की शिकायत पर हुई। 23 जून की सुबह सानगडी से सासरा रोड पर सरकारी स्वामित्व की रेत की चोरी कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक दूधराम दाजीबा मेश्राम 36 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बिना नंबर की ट्रैक्टरट्रॉली और एक ब्रास रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com