Bhandara School News: आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और इसमें टिके रहने के लिए शिक्षा व कठोर परिश्रम अनिवार्य है। शिक्षा ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण करती है।
यह प्रतिपादन सुबोध शिक्षण संस्था के सचिव जी। एन। टिचकुले ने किया। वे जीएनटी इंग्लिश स्कूल गणेशपुर भंडारा में आयोजित मेधावी छात्रा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
स्पर्धा परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करें इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करें तथा विद्यार्थियों को भी निरंतर अध्ययन और मेहनत के माध्यम से सर्वांगीण विकास करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि, जवाहर नवोदय विद्यालय, जो शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित केंद्रीय शिक्षण प्रणाली है, सामाजिकआर्थिक भेदभाव से परे प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है।
इसी क्रम में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जीएनटी स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा त्रिशा विनोद हटवार ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्रा के मातापिता एवं शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन लीना मेश्राम एवं आभार पुष्पा डहारे ने माना।
कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षकशिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।