भंडारा में गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत और कालाबाजारी: भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
भंडारा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
Bhandara Gas Cylinder News: भंडारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत बताकर कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय मंच की ओर से भंडारा जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संबंधित गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के अनुसार, भंडारा जिले में गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कमी का हवाला देकर टालमटोल कर रही हैं।
सिलेंडर बुक करने के बाद भी उपभोक्ताओं को डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद घर तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, बल्कि उपभोक्ताओं को गैस गोदाम से सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। आरोप है कि एजेंसी से संपर्क करने पर उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, जबकि कर्मचारियों के परिचित लोगों को प्राथमिकता देकर आसानी से सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
इस पूरे मामले की जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि गैस सिलेंडर विस्फोटक सामग्री होने के बावजूद कुछ एजेंट नियमों का उल्लंघन करते हुए मोटरसाइकिल पर दोदो सिलेंडर ले जाकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
ऐसे में जब आम नागरिकों को एक सिलेंडर के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है, तब कुछ लोगों को एक साथ कई सिलेंडर कैसे मिल रहे हैं, यह जांच का विषय है। मंच ने संबंधित गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते समय मंच के विदर्भ अध्यक्ष सूरज परदेशी, कार्याध्यक्ष विष्णुदास लोणारे, पुरुषोत्तम गायधने, राधेश्याम शेंडे, राहुल थोटे, जालिंदर ताडेकर, आसाराम सेलोकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
