भंडारा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.59 लाख रुपए के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त

Restricted Food Products Seized: दीपावली से पहले भंडारा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। 8.59 लाख रुपए के 378.210 किलो प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किया गया।
bhandara food safety department action restricted food seized diwali
भंडारा खाद्य विभाग की कार्रवाई(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा जिले में खाद्य विभाग ने 378.210 किलो प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का भंडार जब्त किया।

  • जांच में अनियमितताएं मिलने पर दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

  • सात खाद्य उत्पादकों और दो होटलों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

Bhandara Food Department Action: दीपावली के त्योहार के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच और कार्रवाई करते हुए 8 लाख 59 हजार रुपए मूल्य का 378.210 किलो प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का भंडार जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से दूध एवं दुग्धजन्य पदार्थ, खाद्य तेल, मिठाई और फरसाण के कुल 218 नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इसके अलावा 201 सर्वेक्षण नमूने भी विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

bhandara food safety department action restricted food seized diwali
नासिक में नवंबर में ही गहराने लगा जलसंकट, टैंकर से पानी भरने के विवाद में खूनी झड़प; दो लोग घायल

68 मिठाई दुकानों को सुधार नोटिस

जिले की मिठाई दुकानों की जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं। कुल 68 दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, सात खाद्य उत्पादकों और दो होटलों सहित कुल 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जांच में खामियां पाए जाने पर 44 मिठाई दुकानों पर कुल 2 लाख 95 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा आठ मिठाई दुकानों से 4,255 किलो खाद्य पदार्थों का भंडार जब्त किया गया है। इस जब्त सामग्री की कीमत 5 लाख 87 हजार रुपए बताई गई।

bhandara food safety department action restricted food seized diwali
छत्रपति संभाजीनगर में 26 हजार से अधिक किसानों की eKYC अधूरी, 1,024 करोड़ रुपये का कर्जमाफी लाभ खातों में जमा

लोगों से मिले 47 शिकायतों के आधार पर कार्रवाई : ताथोड

सहायक आयुक्त (खाद्य) नीलेश रा. ताथोड ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से अब तक कुल 47 शिकायते प्राप्त हुई हैं। प्रशासन ने इन सभी शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की है। इसके साथ ही त्योहारी विशेष अभियान, स्ट्रीट वेंडर जांच, यात्रा स्थलों की जांच और दूध जांच अभियान भी चलाया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, मुंबई से प्राप्त निर्देशों के अनुसार भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।