FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹5.01 करोड़ का एक्सपायरी सामान और ₹18.95 करोड़ का मिलावटी तेल जब्त, 80 लाइसेंस निलंबित

FDA Maharashtra Raid: महाराष्ट्र एफडीए ने छापे मार ₹5.01 करोड़ का एक्सपायरी सामान व ₹18.95 करोड़ का मिलावटी तेल जब्त किया। नवी मुंबई के तुर्भे में ₹4.12 करोड़ का माल बरामद, नियम कड़े।
The FDA seized expired food items worth ₹5.01 crore
तुकाराम मुंडेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एफडीए ने ₹5.01 करोड़ का एक्सपायरी खाद्य सामान जब्त किया।

  • तेल मिलावट के मामलों में ₹18.95 करोड़ का माल पकड़ा गया।

  • कार्रवाई में 34 आरोपियों पर कार्रवाई और 87 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

FDA Maharashtra Expired Food Products Seized: महाराष्ट्र के अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एक्सपायरी खाद्य सामानों की दोबारा बिक्री और तेल में मिलावट के खिलाफ एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

जून से अक्टूबर 2026 के बीच हुई छापामार कार्रवाई के दौरान कुल 5.01 करोड़ रुपये का एक्सपायरी सामान जब्त किया गया है, जबकि तेल मिलावट के मामलों में अलग से 18.95 करोड़ रुपये का माल पकड़ा गया है।

The FDA seized expired food items worth ₹5.01 crore
एफडीए महाराष्ट्र छापेमारी, तुकाराम मुंडेसोर्स- सोशल मीडिया

एफडीए की सबसे बड़ी कार्रवाई नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में हुई, जहां 4.12 करोड़ रुपये का एक्सपायरी सामान बरामद हुआ, जो कुल जब्ती का करीब 82 प्रतिशत है।

इसके अलावा, भिवंडी की सात जगहों से 73.31 लाख रुपये का माल पकड़ा गया। इस मामले में अब तक 34 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 7 कारवाई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

The FDA seized expired food items worth ₹5.01 crore
बांद्रा पूर्व गरीबनगर में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 94 झुग्गियां हटाई गईं, 8वें प्लेटफॉर्म का रास्ता साफ

लगेगा 10 लाख तक का जुर्माना

एफडीए ने सख्त निर्देश जारी किए है। अब गोदामों में एक्सपायरी माल के लिए अलग बंद कमरा, सीसीटीवी की निगरानी और माल नष्ट करने की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। माल हटाने से सात दिन पहले सूचना देनी होगी, गलत जानकारी देने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

The FDA seized expired food items worth ₹5.01 crore
मुंबई की BDD चाल पुनर्विकास, 223 पुलिसकर्मियों को निर्माण लागत पर मिलेंगे 500 वर्ग फुट के मकान, GR जारी

खाने के तेल में मिलावट, अब एफडीए कसेगी नकेल

एफडीए अधिकारियों की ओर से चलाई गई एक अलग मुहिम के तहत, 1 अप्रैल से 29 अक्टूबर 2026 के बीच राज्यभर में खाद्य तेल के 1,660 नमूने लिए गए। इस दौरान 28,753 क्विंटल तेल जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 18.95 करोड़ रुपये है।

सबसे ज्यादा मात्रा में तेल पुणे विभाग में पकड़ा गया। यहां से 19,551 क्विंटल मिलावटी तेल जब्त किया गया है, जबकि कीमत के मामले में छत्रपति संभाजीनगर सबसे आगे रहा, जहां 8.34 करोड़ रुपये का तेल जब्त किया गया है। एफडीए के मुताबिक, मिलावट, गंदगी और बिना लेबल के तेल बेचने के आरोप में कुल 80 लाइसेंस निलंबित किए गए है, जिनमें अकेले संभाजीनगर के 27 लाइसेंस शामिल हैं।