Bhandara News: आग की 2 घटनाओं से दहला भंडारा, कोसरा और धारगांव में दो घर जले, भेंट चढ़ी जमापूंजी
Bhandara Fire Incident: भंडारा जिले के पवनी तहसील के कोसरा और धारगांव में आगजनी की दो घटनाओं में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। हादसे में लाखों रुपये नकद, सोने के आभूषण और घरेलू सामान नष्ट हो गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Pawani Tehsil Fire (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dhargav Fire Accident: भंडारा जिले के पवनी तहसील के कोसरा और धारगांव में आगजनी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें दो परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इन हादसों में न केवल घर का कीमती सामान नष्ट हुआ, बल्कि पीड़ित परिवारों की जीवनभर की जमापूंजी भी आग की भेंट चढ़ गई।
पहली घटना पवनी तहसील के कोसरा गांव में 5 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे हुई। यहां रहने वाले पुष्पराज आबाजी हटवार के दो मंजिला मिट्टी और लकड़ी से बने पुराने मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
जली हुई नोटों की गड्डियां
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। जब तक पवनी नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना में पुष्पराज हटवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुखद बात यह है कि चार दिन पहले ही उन्होंने धान की फसल के भुगतान के रूप में बैंक से 4 लाख रुपये नकद निकाले थे। यह राशि सोसायटी का कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती की तैयारी के लिए रखी गई थी, लेकिन आग बुझने के बाद उन्हें केवल जली हुई नोटों की गड्डियां ही मिलीं।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में भड़की आग, 8 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, मचा हड़कंप
गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग, विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
पुलिस की अवैध धंधों पर कार्रवाई, पवनी में जुआ अड्डा और कारधा में शराब जब्त
भाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
चार तोले सोने के आभूषण भी इस आग में पिघलकर नष्ट
इसके अलावा, कुछ समय पहले ही कर्ज चुकाकर छुड़ाए गए चार तोले सोने के आभूषण भी इस आग में पिघलकर नष्ट हो गए। दूसरी घटना धारगांव में हुई, जहां राजू महादेव बावने का घर आग की चपेट में आ गया। राजू बावने गांव में नाश्ते की एक छोटी दुकान चलाते हैं।
ये भी पढ़े:मेहमान बनकर आया और लूटी इज्जत, नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग
शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे वे और उनका परिवार दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा और उन्हें इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार वापस लौटा, तब तक घर का सारा सामान, कपड़े और जरूरी घरेलू वस्तुएं जलकर नष्ट हो चुकी थीं। दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
