- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tiroda Rabi Paddy Procurement Price Issue
तिरोड़ा में रबी धान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग तेज, सरकारी केंद्र और मंडी भाव में 500 रुपये का बड़ा अंतर
Tiroda Paddy Purchase Center News: तिरोड़ा में किसानों ने रबी धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। सरकारी खरीदी केंद्र और मंडी भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल होने से किसानों को नुकसान हुआ है।

Paddy Purchase Center (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Tiroda Farmers News: खरीदी केंद्रों पर पंजीयन समय सीमा सरकार की ओर से 15 मई अंतिम तारीख थी। जिसके अनुसार किसानों ने ईपीक की प्रक्रिया पूरी कर ली। इस कार्यवाही के तहत अधिकांश किसानों ने ईपीक पूर्णत करा लिया। अब यह प्रक्रिया बंद हो गई। ईपीक के पश्चात किसानों ने आधारभूत खरीदी केंद्रों पर पंजीयनपटवारी से सातबारा, आठ अ ओरिजनल लेकर आधार कार्ड व बैंक पासबुक की जेरॉक्स ले जाकर आधारभूत खरीदी केंद्रों पर पंजीयन करा लिया। इसकी भी समय सीमा 15 मई आखरी थी।
यह प्रक्रिया संपूर्ण जिले के किसानों के लिए थी। आधारभूत केंद्रों पर पंजीयन से सरकार के पास कितने किसानों ने कितने एकड़ में धान उत्पादन किया इसका आकड़ा आ गया। जिसके अनुसार जिले के सभी आधारभूत केंद्रों को प्रति एकर 20 क्विंटल खरीदी का लक्ष्य सरकार ने रखा है। उसके अनुसार खरीदी का लक्ष्य सरकार ने केंद्र चालकों को देना चाहिए। लेकिन ऐसा न कर इससे आधि खरीदी की लिमीट सरकार देती है। लिमीट की सीमा बढ़ाए बगैर केंद्र चालक पंजीयन किया हुआ धान भी खरीदते नही व उसके नाम पर सरकारी रिकार्ड में चढ़ाते नहीं। क्योंकि यह सिस्टम ही ऊपर से बंद हो जाता है।
धान खरीदी में लिमिट कम
2,384 रु. प्रति क्विंटल घाटा सरकार कहती थी कि लागतमूल्य से 50 प्रश. मुनाफा जोड़कर भाव निश्चित करेंगे। सरकार की ही यंत्रणा आयोग कृषि मूल्य प्रति क्विंटल 4,753 रु. भाव मिलने की थी। केंद्रीय कृषि मूल्य आयोग 2,360 रु. निश्चित करता है। जिससे किसान को 2,384 रु. प्रति क्विंटल घाटा सहन करना पड़ता है। जिस पर जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे बैठे हैं। किसानों की मांग है कि पंजीयन की समय सीमा व खरीदी की लिमीट बढ़ाई जाए। जिससे किसानों की समस्या कुछ हद तक सुलझकर राहत प्राप्त हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जलसंकट: बांधों में सिर्फ 26% पानी, मानसून की धीमी रफ्तार से खरीफ सीजन पर संकट
गोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Traffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
ये भी पढ़े: Pune Metro Uber QR Ticket : पुणे मेट्रो का सफर हुआ डिजिटल, अब उबर ऐप से बुक होंगे QR टिकट
MSP से कम दाम मिलने पर किसानों में नाराजगी
देखते हैं जनप्रतिनिधि व सरकार किसानों के प्रति क्या रवैया अपनाती है। खरीफ में खरीदा धान चढ़ाया जा रहा खरीफ सीजन में खरीदा हुआ धान भी कुछ केंद्रों का किसानों के नाम पर लिमीट नहीं बढ़ने से नहीं चढ़ाया गया था। अब रबी की जो लिमीट मिली है, इस पर जो खरीफ सीजन में किसानों से लिया हुआ धान उनके नाम पर नहीं चढ़ा था अब वह धान रबी सीजन की लिमीट में खरीफ का बचा धान चढ़ाया जा रहा है। कुछ केंद्र चालक कह रहे हैं कि हम रबी का धान नहीं खरीदेंगे जो लिमीट मिली है, उस पर खरीफ का धान चढ़ाएंगे।
प्रति क्विंटल 2,384 रुपये नुकसान का दावा
सरकार धान उत्पादक किसान के साथ भारी पैमाने पर अन्याय कर रही है। खरीफ का धान नहीं चढ़ाए जाने से इस का पैसा 5 माह से अटक गया। आधारभूत केंद्र के भाव में फरकआधारभूत खरीदी केंद्र पर प्रति क्विंटल 2,369 रु. व कृषि उपज मंडी में 1,800 रु. प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। जिससे खुले बाजार में 500 रु. प्रति क्विंटल कम मिलने से किसानों के सामने आर्थिक संकट निर्माण हो गया व सोच में पड़ गया। अब करे तो क्या करें, इस विचार में पड़ गया।
Tiroda rabi paddy procurement price issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में गहराया जलसंकट: बांधों में सिर्फ 26% पानी, मानसून की धीमी रफ्तार से खरीफ सीजन पर संकट
Jun 09, 2026 | 10:59 PMसिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PMनमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
Jun 09, 2026 | 10:50 PMगोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Jun 09, 2026 | 10:47 PMTraffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
Jun 09, 2026 | 10:46 PMमालिश करवाने के लिए हाथी ने बढ़ाया पैर, ‘बेबी हार्ट’ वाले मंगलम का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Jun 09, 2026 | 10:36 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Jun 09, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM











