भंडारा के सड़क-पुल से हॉस्पिटल तक लंबित काम जल्द होंगे पूरे, मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले के सख्त निर्देश

Bhandara Development Works: रोड़, पुल, अस्पताल और सरकारी इमारतों के लंबित काम जल्द पूरे होंगे। मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने निधि उपलब्ध कराने और लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Bhandara Development Works Funds
भंडारा के शासकीय विश्रामगृह में आयोजित समीक्षा बैठक(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Bhandara Contractors Action: भंडारा जिले में सड़कों, पुलों, सरकारी इमारतों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यों में जानबूझकर देरी या लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने भंडारा के शासकीय विश्रामगृह में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में भंडारा और गोंदिया जिलों के सार्वजनिक निर्माण विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, विधायक परिणय फुके, गोंदिया के विधायक विनोद‌कुमार अग्रवाल, विधायक नाना पटोले, जिलाधिकारी सावन कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

1,118 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क

भंडारा जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन 1,118.01 किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें 416.97 किलोमीटर राज्य मार्ग, 697.04 किलोमीटर प्रमुख जिला मार्ग और 4 किलोमीटर प्रमुख राजमार्ग शामिल हैं।

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 487 कार्यों को 1,057.13 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। प्रगतिपथ पर और प्रस्तावित कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि की मांग बैठक में रखी गई। विभाग के अधीन आने वाले पुलों का निरीक्षण किया जा चुका है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जिले में कोई भी पुल खतरनाक स्थिति में नहीं है और किसी पुल के तत्काल पुनर्निर्माण की आवश्यकता नहीं है। वहीं जांब मोहाड़ी-रोहा-मुंढरी मार्ग पर वैनगंगा नदी के बड़े पुल का निर्माण कार्य जारी है।

बायपास के लिए प्रस्ताव पेश किया गया

भंडारा-तुमसर बायपास के भूमि अधिग्रहण तथा भंडारा शहर के चार लेन सीमेंट बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण समेत 150 करोड़ रुपए का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

मोहाडी, तुमसर और साकोली में उपविभागीय कार्यालय एवं विश्रामगृहों के निर्माण प्रस्ताव भी रखे गए, कारधा-खामारी माडवी-खड़की मार्ग पर छोटे पुल के लिए 5 करोड़ रुपए की निधि प्रस्तावित की गई है।

मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने सड़कों की मरम्मत, भूमि अध्झिाहण और बिजली-पानी की पाइपलाइन स्थानांतरण के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराने तथा सभी निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Bhandara Development Works Funds
भुजबल साहब ताना मारेंगे..., महाजन के इस तंज पर खिलखिला उठे नासिक के लोग, भुजबल को लेकर कही मजेदार बात

अस्पतालों और सरकारी इमारतों पर जोर

भंडारा के 100 बिस्तरों वाले महिला अस्पताल के दूसरे चरण का 25.25 करोड़ रुपए का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है, साकोली उपजिला अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का करने का 61.23 करोड़ रुपए का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है।

नाबार्ड के तहत मंजूर 29 गोदामों में से 16 का निर्माण पूरा कर उन्हें संबंधित संस्थाओं को सौंप दिया गया है। 152 पटवारी कार्यालयों में से 46 का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

बैठक में लाखांदुर प्रशासनिक भवन, राज्य आबकारी विभाग का प्रशासनिक भवन, भंडारा वीआईपी विश्रामगृह विस्तार और उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय की इमारत के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com