भंडारा में फसल नुकसान का पालकमंत्री ने लिया जायजा, फसल नुकसान के वस्तुनिष्ठ पंचनामे के दिए निर्देश

Pankaj Bhoyar In Bhandara :भंडारा में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किसानों के खेतों का निरीक्षण कर फसल नुकसान का जायजा लिया। किसानों ने मोहाड़ी-तुमसर को सूखाग्रस्त तहसीलों में शामिल करने की मांग की।
bhandara crop damage mohadi tumsar drought demand
भंडारा पालकमंत्री पंकज भोयर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Crop Damage: पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने मोहाड़ी तहसील के हिवरा, जाम, धोप व कांद्री तथा तुमसर तहसील के देव्हाड़ा सुकली और पालोरा गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और बारिश में लंबे अंतराल के बाद भी अपेक्षित वर्षा नहीं होने से फसलों पर पड़े असर की जानकारी ली।

किसानों से जाना फसलों का हाल

पालकमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, फसलों की वर्तमान स्थिति और खेती में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि बारिश के अनियमित होने से फसलों की वृद्धि प्रभावित हुई है और अपेक्षित उत्पादन में कमी आने की आशंका है। नुकसान का वस्तुनिष्ठ आकलन करने के निर्देश पालकमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के माध्यम से आवश्यक पंचनामे कर वास्तविक फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने को कहा। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को आवश्यक उपाययोजनाओं और कृषि संबंधी मार्गदर्शन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

bhandara crop damage mohadi tumsar drought demand
AILRSA Protest: नागपुर में लोको पायलटों का विरोध प्रदर्शन, अतिरिक्त जिम्मेदारियों का किया विरोध

बोनस देने व सूखे में शामिल करने की मांग

दौरे के दौरान कई किसानों ने धान उत्पादक किसानों को बोनस देने तथा सूखाग्रस्त तहसीलों में मोहाड़ी और तुमसर को शामिल करने की मांग पालकमंत्री के समक्ष रखी। पालकमंत्री ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।

पंचनामे के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा अथवा प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों को नुकसान होने पर शासन के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किसानों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाती है। नुकसान के पंचनामे और वस्तुनिष्ठ रिपोर्ट के आधार पर शासन के मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाती है। दौरे के दौरान विधायक राजू कारेमोरे, विधायक परिणय फुके सहित राजस्व, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com