भंडारा में भाकपा का धरना, बेघर परिवारों को आवास और पट्टे देने की मांग, कलेक्ट्रेट पर भाकपा का प्रदर्शन
Bhandara Collectorate Protest: भंडारा में भाकपा ने कलेक्ट्रेट पर धरनाप्रदर्शन कर बेघर परिवारों को आवास योजना के तहत मकान, मूलभूत सुविधाएं और अतिक्रमित भूमि पर बसे परिवारों को पट्टे देने की मांग की।
Collectorate Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
CPI Protest Bhandara: मानवाधिकारों से वंचित गरीब परिवारों को आवास एवं मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अतिक्रमित भूमि पर बसे परिवारों को पट्टे देने की मांग को लेकर भाकपा के जिला सचिव एवं दलित अधिकार आंदोलन के राज्य सहसचिव हिवराज उके के नेतृत्व में भंडारा कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरनाप्रदर्शन किया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी सावन कुमार को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तकिया वार्ड स्थित रेलवे भूमि पर रहने वाले झोपड़पट्टीवासियों तथा जिला अस्पताल के सामने बसे झोपड़पट्टीवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, मूलभूत नागरिक सुविधाएं तथा अतिक्रमण धारकों को भूमि के पट्टे देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी।
बेघरों को घर और जमीन का अधिकार मिले
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिवराज उके ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक सभी को आवास, हर घर नल और हर घर जल उपलब्ध कराने का वादा किया था। वहीं महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी हाल ही में घोषणा की है कि राज्य का कोई भी गरीब परिवार बिना आश्रय के नहीं रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
उन्होंने जिलाधिकारी को इन घोषणाओं और संबंधित शासन निर्णयों की याद दिलाते हुए दोनों झोपड़पट्टियों का दौरा करने का आग्रह किया। इस पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने नगर परिषद के मुख्य अधिकारी से चर्चा कर उचित कार्रवाई करने तथा जल्द ही संबंधित झोपड़पट्टियों का दौरा करने का आश्वासन दिया।
भाकपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में सदानंद इलमे, प्रियकला मेश्राम, गजानन पाचे, भगवान मेश्राम, दीपक अंकुशे, नूरी नैताम, करिश्मा निषाद, किशोर मेश्राम सहित अनेक बेघर झोपड़पट्टीवासी शामिल थे। धरना-प्रदर्शन को भंडारा-गोंदिया के सांसद डॉ. प्रशांत पड़ोले ने भी भेंट देकर मार्गदर्शन किया।
वहीं ओबीसी संघर्ष समिति ने आंदोलन को अपना सक्रिय समर्थन देने की घोषणा की। आंदोलन में माणिकराव कुकड़कर, वामनराव चांदेवार, ताराचंद देशमुख, गणेश क्षीरसागर, राजू लांजेवार, हरिदास जांगड़े, गौतम भोयर, पकली उइके सहित बड़ी संख्या में झोपड़पट्टीवासी और ओबीसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
