भंडारा में शुरू हुआ चना खरीदी केंद्र, किसानों को एमएसपी पर मिलेगा 5875 रुपये प्रति क्विंटल
भंडारा में चना खरीदी केंद्र की शुरुआत, किसानों को मिली राहत। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ी।
Bhandara News: राज्य शासन द्वारा प्रारंभ में भंडारा जिले को चना खरीदी सूची से बाहर रखने के बाद अब किसानों को बड़ी राहत मिली है. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशु गोन्नाडे द्वारा 20 मार्च को जिलाधिकारी को दिए गए निवेदन और 23 मार्च को प्रशासनिक निर्देशों के बाद जिले में किमान समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई.
साई प्लाजा भंडारा में आयोजित पत्रकार वार्ता में चिंतामणि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष राजेंद्र फुलबांधे ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत नाफेड का चना खरीदी केंद्र पवनी तहसील के भेंड़ाला में शुरू किया गया है. 29 मार्च से 31 मार्च तक पंजीयन प्रक्रिया में 90 किसानों ने पंजीयन कराया, जिनके माल की मापतौल जारी है.
फुलबांधे ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि अब 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है, जबकि मापतौल की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी. प्रति हेक्टेयर 12.17 क्विंटल तक खरीदी की सीमा निर्धारित की गई है. चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि बाजार में इससे 700 से 800 रुपये कम ही भाव मिल रहा है. राजेंद्र फुलबांधे ने जिले के चना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ उठाएं.
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी की जोरदार प्रगति, 221 कार्यों पर 19 हजार मजदूर कार्यरत
भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप
पवनी बस स्टैंड पर यात्री शेड और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराएं, नागरिकों ने आगार प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Bhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
