पुलिस वैन को ट्रक की टक्कर, सिपाही की मौत, भंडारा बायपास पर 2 हादसों में 3 लोग घायल

Bhandara Road Accident: भंडारा शहर के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 के नए बायपास पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में यातायात शाखा के चालक सिपाही किशोर रमेश हटवार की मौत हो गई।
bhandara bypass accidents police constable death
भंडारा सड़क हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा के नए बायपास पर सड़क हादसे में यातायात शाखा के चालक सिपाही किशोर रमेश हटवार (41) की मौत हो गई।

  • सुबह करीब 4:30 बजे अज्ञात ट्रक ने गश्त कर रही पुलिस वैन और ट्रैक्टर को टक्कर मारी।

  • दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Nagpur Raipur National Highway: नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर भंडारा शहर के पास नए बायपास पर शनिवार सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में यातायात शाखा के चालक सिपाही की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सालेबर्डी के पास गश्त कर रही पुलिस वैन को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं, वैनगंगा नदी के फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद घायलों को भंडारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गश्त के दौरान पुलिस वैन को टक्कर

पहला हादसा तड़के करीब 4.30 बजे सालेबर्डी स्थित नए बायपास पर हुआ। भंडारा पुलिस यातायात निरीक्षक कक्ष में तैनात सिपाही चालक किशोर रमेश हटवार (41) पुलिस वैन (क्र. एमएच 12 डब्ल्यूजेड 4808) से सहायक उपनिरीक्षक और एक सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे। सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को किनारे करने के लिए कहने के उद्देश्य से पुलिस वैन रुकी थी।

bhandara bypass accidents police constable death
Maharashtra MLC Election: यवतमाल में 80.91% मतदान, उमरखेड़ में 94.22 प्रतिशत वोटिंग

ट्रक चालक वाहन सहित फरार

इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने पुलिस वैन और साकोली की ओर जा रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हटवार और ट्रैक्टर चालक पवन युवराज कापगते (35), निवासी उमरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हटवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान हवलदार की मौत से पुलिस महकमे में शोक छा गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

bhandara bypass accidents police constable death
नागपुर में 9वां IPEC सम्मेलन संपन्न: CM फडणवीस ने नीतीश भारद्वाज समेत हस्तियों को नचिकेता पुरस्कार से नवाजा

वैनगंगा फ्लाईओवर के पास बाइक भिड़ी

दूसरी दुर्घटना सुबह करीब 8.10 बजे भंडारा-तुमसर मार्ग पर नए बायपास के वैनगंगा नदी फ्लाईओवर के पास हुई। रेंगेपार, तहसील लाखनी, निवासी राजकुमार ग्यानिराम मडकाम (42) और किन्ही निवासी रमेश उदयभान इनवते (50) मोटरसाइकिल (क्र. एमएच 36 एस 0403) से साकोली से भंडारा की ओर आ रहे थे।

इसी दिशा में जा रहे ट्रक (क्र. सीजी 04 क्यूडब्ल्यू 4758) से उनकी मोटरसाइकिल पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं की सूचना मिलने पर जगगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य संस्थान की मुफ्त एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक ही सुबह बायपास पर हुए इन दो हादसों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com