Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: 100 दिवसीय क्षयरोग खोज अभियान का आगाज़; 226 अतिजोखिम वाले गांवों में होगी सघन जांच व निःशुल्क उपचार

भंडारा में 100 दिवसीय क्षयरोग खोज अभियान का उद्घाटन, 226 अतिजोखिम वाले गांवों में होगी जांच, सभी नागरिकों की एक्सरे जांच होगी।

  • Author By Manishkumar Mishra | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 25, 2026 | 02:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara TB Detection Campaign News: भंडारा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला क्षयरोग केंद्र भंडारा में 24 मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिले में 100 दिवसीय सक्रिय क्षयरोग खोज अभियान का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिलिंद सोमकुंवर के हाथों किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षयरोगियों को पोषक आहार किट का वितरण भी किया गया। अभियान के तहत जिले के 226 अतिजोखिम वाले गांवों का चयन किया गया है, जहां 14 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की एक्सरे के माध्यम से सघन जांच की जाएगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से सभी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन ‘निक्षय’ पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। डॉ. सोमकुंवर ने मरीजों से नियमित उपचार लेने की अपील करते हुए कहा कि समय पर इलाज से क्षयरोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी

मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन

NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगेंगे विशेष शिविर

अभियान के दौरान चयनित गांवों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में छाती का एक्सरे, नॉट टेस्ट के साथ ही रक्तचाप, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अतुल टेंभुर्णे, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अमरदीप नंदेश्वर, डॉ. हितेश तायडे, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी अनिल बनकर, ज्योति धारगावे एवं सुशील बंसोड़ सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bhandara 100 day tuberculosis detection campaign world tb day 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 01:58 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra Health Department
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.