बैसाखी पर श्री गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह का संगम, बच्चों ने जानी गुरु गोविंद के बलिदान की गाथा
Guru Gobind Singh News: जवाहर नगर के 50 वर्ष पुराने श्री गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व उत्साह से मनाया गया। इस दौरान बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और सिख इतिहास पर आधारित फिल्म का आयोजन हुआ।
Baisakhi 2026 Jawahar Nagar News: जवाहर नगर स्थानीय स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने श्री गुरुद्वारा साहिब में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बैसाखी पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर अखंड पाठ, कीर्तन एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें शहीद गुरुओं के जीवन पर आधारित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को सिख इतिहास और बलिदान की परंपरा से अवगत कराया गया। विशेष आकर्षण के रूप में गुरु गोविंद सिंह जी के पंच प्यारे एवं उनके साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान पर आधारित एक प्रेरणादायी चलचित्र प्रदर्शित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
बच्चों ने इस फिल्म को उत्साहपूर्वक देखा और उससे प्रेरणा प्राप्त की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके नौनिहालों के बलिदान से परिचित कराना तथा उनके मन में धर्म और राष्ट्र के प्रति जागरूकता एवं समर्पण की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमान दर्शन सिंह प्लाहा परिवार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य गज्जू सिंह भाटिया, रमन खन्ना, पुरुषोत्तम गुलानी परिवार एवं सुनील खन्ना परिवार का विशेष योगदान रहा। अंत में अटूट गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
