भंडारा में संजीवनी बनी आयुष्मान भारत, 19 हजार से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

PM Rahat Yojana Accident Treatment: भंडारा जिले में आयुष्मान भारत और महात्मा ज्योतिराव फुले योजना के तहत अब तक 19,464 लाभार्थियों को मुफ्त और कैशलेस इलाज का लाभ मिला है।
Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana
आयुष्मान भारत और महात्मा ज्योतिराव फुले योजनाप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana: केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन स्वास्थ्य योजना भंडारा जिले के आम नागरिकों के लिए बड़ा वरदान साबित हो रही हैं। महंगी चिकित्सा पद्धतियों का वित्तीय बोझ कम करते हुए पात्र लाभार्थियों को कैशलेस और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

63 अस्पताल योजना से संबद्ध, 11 लाख नागरिक हैं पात्र

भंडारा जिले में अब तक 19,464 लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। जिले के कुल 63 अस्पताल इस योजना से संबद्ध (अटैच) हैं, जिनमें जिला सामान्य अस्पताल, 2 उप-जिला अस्पताल, 7 ग्रामीण अस्पताल, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 1 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 19 निजी अस्पताल शामिल हैं।

ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर आम जनता तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। जिले में लगभग 11 लाख 43 हजार नागरिक इस योजना के लिए पात्र हैं। आशा कार्यकर्ताओं, कॉमन सर्विस सेंटर, राशन दुकानदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लॉगिन आईडी दी गई है। सरकारी अस्पतालों में कार्ड निर्माण के लिए एआरएम तैनात किए गए हैं।

करोड़ों रुपये का हुआ मुफ्त इलाज, 15 दिनों में क्लेम का निपटारा

करोड़ों रुपये का मिला इलाज लाभ1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक 3,298 मामलों में कुल 3,67,55,400 का उपचार लाभ प्रदान किया जा चुका है। वही 1 जनवरी 2026 से 18 सितंबर 2026 तक 2,364 मामलों में कुल 15,14,35,200 रुपये के उपचार लाभदिया गया है। भंडारा जिला अस्पताल में ही योजना के तहत 4,732 मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जा रहा है और क्लेम का निपटारा 15 दिनों के भीतर किया जाता है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का सहारा

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पीएम राहत योजना में घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए 13 फरवरी से पीएम राहत योजना शुरू की गई है।

इसके तहत दुर्घटना के बाद पहले 7 दिनों तक या 1.50 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। दुर्घटना के समय पहचान पत्र न होने पर भी इलाज नहीं रोका जाता, हालांकि 72 घंटे के भीतर पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 1,356 उपचार पैकेज शामिल

भंडारा जिले में प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन स्वास्थ्य योजना योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है।

इसमें हृदयरोग, कैंसर, न्यूरोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, डायलिसिस, सर्जरी सहित 34 विशेषज्ञताओं के 1,356 उपचार पैकेज शामिल हैं। मरीज अस्पताल में तैनात आरोग्य मित्र की मदद से पात्रता जांच और पूर्व-मंजूरी कराकर कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana
गड़चिरोली में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, 49 KM रेल लाइन तैयार, 21 सितंबर को स्पीड ट्रायल, जानें किसे मिलेगा फायदा

ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों को आर्थिक तंगी के बिना महंगा इलाज उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों तक लाभपहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता पर जोर दिया जा रहा है।

-पायल मेश्राम जिला प्रमुख, आयुष्मान योजना

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com