विवाद सुलझाने की बैठक बनी रणक्षेत्र, अड्याल में दो गुटों में मारपीट, ग्राम पंचायत सभागार में हंगामा

Adyal Village Clash News: भंडारा जिले के अड्याल गांव में विवाद मुक्त ग्राम समिति की बैठक के दौरान दो गुटों में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई और बड़ा हादसा टला।
adyal vivad mukt gram samiti meeting clash bhandara
Adyal Village Clash (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Adyal Dispute Free Village Committee News: भंडारा जिले के पवनी तहसील अंतर्गत अड्याल गांव में ग्राम पंचायत सभागार में चल रही बैठक के दौरान एक मामले की सुनवाई में दो गुट आमनेसामने भिड़ गए। देखते ही देखते सभागार में जमकर हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच केवल कहासुनी हो रही थी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि गुस्साए लोगों ने कुर्सियां उठाकर एकदूसरे पर हमला करने का प्रयास किया।

सभागार में चीखपुकार, धक्कामुक्की और अफरातफरी मच गई, जिससे ग्रापं कार्यालय कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में डर और घबराहट फैल गई। महिलाओं सहित कई लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए सभागार से बाहर भागकर जान बचाई।

पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को अलग किया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गांव के विवाद शांतिपूर्वक सुलझाने के उद्देश्य से गठित विवाद मुक्त गांव समिति की बैठक में ही इस तरह का बवाल होने से समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा होती रही। कई ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com