- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 84 Veterinary Hospital Icu
भंडारा में पशु चिकित्सालयों की हालत खराब, 70% डॉक्टरों के पद खाली
भंडारा जिले में पशु चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी और उपकरणों का अभाव, पशुपालक परेशान।

bhandara news
Bhandara News: किसानों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुधन का स्वास्थ्य भंडारा जिले में गंभीर संकट से गुजर रहा है. जिले में कुल 84 पशु चिकित्सालय कागजों पर तो सुचारू रूप से संचालित दिखाई देते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है. इन अस्पतालों में भारी स्टाफ की कमी, आधुनिक उपकरणों का अभाव और दवाओं की कमी के चलते स्थिति बेहद दयनीय हो गई है.
हालात ऐसे हैं कि ये पशु चिकित्सालय खुद ही आईसीयू में पहुंच गए हैं. सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि जिले में लगभग 70 प्रतिशत पशु चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं. लंबे समय से रिक्त हैं 56 पद उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 81 स्वीकृत पशु चिकित्सकीय अधिकारियों के पदों में से केवल 25 अधिकारी ही कार्यरत हैं, जबकि 56 पद लंबे समय से खाली हैं.
इसके चलते एकएक डॉक्टर पर औसतन 9 से 12 गांवों की जिम्मेदारी आ जाती है, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाता है. कई बार आपातकालीन स्थिति में पशुपालकों को निजी डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ती है, जिससे उनका खर्च भी बढ़ जाता है. पाइंटर… दिया जाता 3 करोड़ का योगदान ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय किसानों की आय का प्रमुख स्रोत है.
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण महाअभियान, महेश भवन में कार्यशाला आयोजित
Akola News: राम प्रगट उत्सव को लेकर यातायात में बदलाव की मांग, दोपहिया वाहनों पर रोक का सुझाव
धारणी के कोठा गांव में एक ही दिन में 50–60 बोरवेल सूखे, किसानों में चिंता
शादी समारोह से चोरी हुई बाइक, 3 घंटे में बरामद दो आरोपी गिरफ्तार, भातकुली पुलिस की कार्रवाई
हर वर्ष करीब 250 से 300 पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाकर जिले की अर्थव्यवस्था में लगभग 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाता है. हालांकि, उचित जांच सुविधाओं के अभाव में यह व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. एक्सरे, सोनोग्राफी और रक्त परीक्षण जैसी आवश्यक सुविधाएं केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित हैं. लाखांदुर, पवनी, मोहाडी और तुमसर जैसे तहसीलों में इन सुविधाओं का अभाव होने के कारण पशुओं की समय पर जांच नहीं हो पाती.
जिससे उनकी मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है. स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि कई पशु चिकित्सालयों के पास अपनी स्थायी इमारत तक नहीं है. कई अस्पताल आज भी किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे डॉक्टरों और कर्मचारियों को सेवा प्रदान करने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
अपेक्षित सुधार नहीं
जिले के सभी पशु चिकित्सालयों को श्रेणी1 में परिवर्तित किया गया है और रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है.
84 veterinary hospital icu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB: आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम
Mar 23, 2026 | 06:14 PMईरान-इजराइल युद्ध का ‘ब्लैक मंडे,’ शेयर बाजार में मची भगदड़; एक झटके में निवेशकों का ₹13.65 लाख करोड़ स्वाहा
Mar 23, 2026 | 06:02 PM24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mar 23, 2026 | 06:02 PMअशोक खरात मामले में विधानसभा में हंगामा: मंगलवार को बड़ा खुलासा करेंगे सीएम फडणवीस
Mar 23, 2026 | 06:00 PMखत्म करो इसे…इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर IPL के एक कप्तान का बयान, हंसते-हंसते कह दी अपने दिल की बात
Mar 23, 2026 | 06:00 PMBengal Chunav 2026: ममता के शत्रु पहुचाएंगे BJP को फायदा! कबीर और ओवैसी के साथ आने से चुनाव पर कितना असर?
Mar 23, 2026 | 05:57 PMवाशिम में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण महाअभियान, महेश भवन में कार्यशाला आयोजित
Mar 23, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM













