-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Maharashtra 108 Ambulance Service Free Healthcare 1 Crore Beneficiaries
108 एम्बुलेंस सेवा ने राज्य के 1 करोड़ 14 लाख नागरिकों को दी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा
- Written By: आंचल लोखंडे
108 Ambulance Service: महाराष्ट्र की 108 एम्बुलेंस सेवा ने 11 वर्षों में 1 करोड़ 14 लाख से अधिक नागरिकों को निःशुल्क आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की है।

एम्बुलेंस सर्विस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: महाराष्ट्र आपातकालीन चिकित्सा सेवा की 108 एम्बुलेंस सेवा राज्य के नागरिकों के लिए लगातार जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है। पिछले 11 वर्षों से “डायल 108” के माध्यम से राज्यवासियों को निःशुल्क आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस सेवा के तहत अब तक 1,14,47,296 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। यह अहम सेवा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और भारत विकास समूह (BVG इंडिया) के संयुक्त उपक्रम के रूप में संचालित की जा रही है।
वर्तमान में राज्य में कुल 937 एम्बुलेंस तैनात हैं, जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस शामिल हैं। सभी वाहनों में पल्स ऑक्सीमीटर, मेडिकल ऑक्सीजन सहित आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। यह देश की एकमात्र सेवा है जो 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अत्यावश्यक उपचार प्रदान करती है।
पीड़ितों को सहायता
5 दिसंबर तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से 5,44,224 दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाया गया, 31,927 अग्निकांड पीड़ितों को सहायता मिली, 1,03,889 हृदय रोगियों को आपात चिकित्सा उपलब्ध कराई गई, 1,59,551 ऊँचाई से गिरकर घायल हुए रोगियों का उपचार किया गया, 2,67,474 विषाक्तता मामलों में सहायता प्रदान की गई, 17,96,655 प्रसूति मामलों को अस्पताल पहुँचाया गया, तथा 7,399 विद्युत आघात/बिजली गिरने से प्रभावित रोगियों को समय पर उपचार दिलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का रवि राणा ने किया निरीक्षण
अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
इस प्रकार अब तक सेवा के माध्यम से कुल 1,14,58,316 रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विदर्भ के गोंडवाना क्षेत्र-अमरावती, गढ़चिरोली, चंद्रपुर, यवतमाल, नागपुर, गोंदिया और भंडारा जैसे आदिवासी बहुल जिलों से कुल 1,38,665 नागरिकों ने इस सेवा का लाभ उठाया है।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव: उम्मीदवारी पाने BJP में लगी होड़, अब तक 1350 इच्छुकों ने किए आवेदन
“108 एम्बुलेंस” बनी 41,516 बच्चों का जन्मस्थल
महाराष्ट्र आपातकालीन सेवा शुरू होने के बाद से अब तक 41,516 बच्चों का जन्म 108 एम्बुलेंस के भीतर हुआ है। इसके साथ ही 17,95,292 गर्भवती महिलाओं को सफलतापूर्वक अस्पताल पहुंचाकर उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। यह सेवा आम नागरिकों के लिए वास्तविक अर्थों में अमृतवाहिनी बन रही है।
सर्पदंश से पीड़ित 1,19,824 लोगों की बचाई जान
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर होने वाली सर्पदंश की घटनाओं में 1,19,824 नागरिकों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से समय पर जीवनरक्षक उपचार प्रदान किया गया है। इनमें अधिकांश मरीज ग्रामीण और किसान वर्ग से जुड़े हैं।
Maharashtra 108 ambulance service free healthcare 1 crore beneficiaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














