लाखनी के पाथरी गांव में इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी, 40 हजार का स्क्रैप तांबा तार चोरी
Bhandara Theft Case News: भंडारा जिले में लाखनी, पाथरी और नान्होरी गांव में चोरी, सड़क दुर्घटना और मारपीट की अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Theft Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Crime News: लाखनी तहसील के पाथरी गांव में एक चोर ने सुना मौका पाकर तुषार इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर ने दुकान का शटर मोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां रखी चालीस हजार रुपये मूल्य की लगभग अस्सी किलो स्क्रैप तांबे की तार चोरी कर ली। दुकानदार तुषार कोरे की शिकायत पर लाखनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार की बाइक को टक्कर, एक घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर धारगांव के पास एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साकोली निवासी देविदास काटेंगा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक जागेश्वर नाकाडे ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
चेन से मारकर लहूलुहान कर दिया
कारधा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
उधारी के दो सौ रुपये मांगने पर चेन से पीटा
नान्होरी गांव में उधारी के महज दो सौ रुपये वापस मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।
फरियादी जगदीश उरकुडे ने जब आरोपी विशाल देशमुख से कैरम के उधारी के पैसे मांगे, तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोपी विशाल और उसके भाई खुशाल देशमुख ने मिलकर जगदीश के साथ गालीगलौज की और मोटरसाइकिल की लोहे की चेन से मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।
