सूरज का कहर जारी, भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री पर स्थिर, जलसंकट और बिजली कटौती बढ़ी
Bhandara Heatwave News: भंडारा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जबकि जलसंकट और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
Bhandara Heatwave (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Water Crisis News: भंडारा जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में कोई राहत नहीं मिल रही है और पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। मंगलवार 19 मई को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 9 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है, जबकि दोपहर तक स्थिति और गंभीर हो जाती है। बढ़ती गर्मी के कारण घरों में पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं तथा लोगों को असहनीय उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते जिले में जलसंकट भी गहराने लगा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जलाशय तथा कुएं सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा
वहीं, तेज गर्मी का असर स्थानीय व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है। बाजारों में फल, सब्जियां और होटल के खाद्य पदार्थ समय से पहले खराब हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को बारबार प्यास लग रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
ये भी पढ़े: मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
बिजली लाइन पर ओवरलोड
दूसरी ओर, कूलर और एसी के बढ़ते उपयोग से बिजली लाइनों पर ओवरलोड बढ़ गया है, जिससे कई क्षेत्रों में बारबार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। दोपहर के समय बिजली गुल होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
