Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Santosh Deshmukh Murder Case: सरपंच हत्याकांड में नया मोड़, गोपनीय गवाहों ने वाल्मिक कराड के आतंक का खोला काला चिट्ठा

महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच हत्याकांड में शामिल आरोपियों का अब कच्चा चिट्ठा खुल गया है। इस मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिससे आरोपी वाल्मिक कराड के आतंक के बारे में जानकारी मिली है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 08, 2025 | 01:20 PM

वाल्मिक कराड (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीड: महाराष्ट्र में बीड जिले के मस्सजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले पुलिस अभी भी जांच में लगू हुई है। इस हत्याकांड मामले में 5 अहम गोपनीय गवाहों के बयान सामने आए हैं। साथ ही वाल्मिक कराड, विष्णु चाटे, सुदर्शन घुले और उसके गिरोह के आतंक कैसा है इसकी पुष्टि इन गवाहों के बयानों से साफ हो चुका है।

प्रतीक घुले और सुधीर सांगले सुदर्शन घुले को अपना भाई मानते थे और उसे भाई कहकर बुलाते थे। गांव और आसपास के इलाके में तीनों का काफी आतंक है। तीनों वाल्मीक कराड के निर्देश पर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे, ऐसा एक गोपनीय गवाह ने बताया है।

गोपनीय गवाह ने पुलिस को दिया बयान

गोपनीय गवाह ने अपने बयान में कहा मैं सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले और सुधीर सांगले को जानता हूं, जो हमारे गांव में रहते हैं। प्रतीक घुले रिक्शा चलाता था, जबकि सुधीर सांगले का होटल गंगमौली शुगर फैक्ट्री में था। सुदर्शन घुले शुगर फैक्ट्री में फोरमैन का काम करता था। प्रतीक घुले और सुधीर सांगले दोनों सुदर्शन घुले को अपना भाई मानते थे। वे उसे भाई कहकर बुलाते थे। गांव और इलाके में इन तीनों का बहुत आतंक है। तीनों वाल्मिक कराड के निर्देश पर रंगदारी वसूलने का काम करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?

बीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार

IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार

IAS तुकाराम मुंढे का 21 साल में 24वां तबादला; अब संभालेंगे महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की कमान

वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें उसके अपने गिरोह के लोग भी शामिल थे। संतोष देशमुख हत्याकांड के एक अन्य गोपनीय गवाह ने अपने बयान में कहा कि वाल्मिक कराड ने जिले में अपना दबदबा कायम करने के लिए कई गिरोह बनाए हैं। इस गिरोह के जरिए वह कई कंपनियों से रंगदारी मांगता है, लेकिन देता नहीं है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मारपीट और अपहरण करता है गिरोह

गवाह ने आगे बताया कि अगर वह कंपनी बंद कर देता है, तो रंगदारी के लिए उसमें बाधा डालता है, मारपीट करता है या अपहरण कर लेता है और मारपीट कर आतंक फैलाता है। डर के कारण कोई भी वाल्मिक कराड के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराता है। अगर वे शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने भी जाते हैं, तो शिकायत दर्ज नहीं की जाती है। वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग उनके ही गिरोह के थे।

Santosh deshmukh murder case confidential witness revealed secrets walmik karad terror

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 01:20 PM

Topics:  

  • Beed News
  • Santosh Deshmukh Murder Case
  • Walmik Karad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.